Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

नहर की जद में जमीन, फिर भी मुआवजा नहीं; जन चौपाल में छलका ग्रामीणों का दर्द

22 Aug 2026, 04:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260822 151244

दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कनहर नहर परियोजना को लेकर शनिवार को महुली पंचायत भवन में आयोजित जन चौपाल में मुआवजे का मुद्दा प्रमुखता से उठा। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के कनहर सिंचाई परियोजना खंड-4 की ओर से आयोजित चौपाल में महुली, जोरूखाड़, फुलवार, पोलवा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने नहर की जद में आ रही अपनी जमीन के बदले उचित मुआवजे की मांग अधिकारियों के सामने रखी।IMG 20260822 154421
ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि कई लोगों की जमीन कनहर नहर परियोजना में जा रही है, लेकिन उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना था कि परियोजना के लिए जमीन लिए जाने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को नियमानुसार उनका उचित हक मिलना चाहिए।
“डूब क्षेत्र में तीन पीढ़ियों को मुआवजा मिला, हमें भी मिले हमारा हक”
जन चौपाल में ग्रामीणों ने कहा कि कनहर डूब क्षेत्र में तीन पुस्तों को मुआवजा दिए जाने की बात सामने आई है, जबकि महुली, जोरूखाड़, फुलवार और पोलवा के कई ग्रामीणों की जमीन नहर परियोजना से प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद मुआवजे को लेकर ग्रामीणों में असमंजस और नाराजगी है।
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि भूमि अभिलेखों और प्रभावित जमीन की स्थिति का स्थलीय एवं अभिलेखीय सत्यापन कराकर पात्र किसानों को जल्द से जल्द नियमानुसार मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि विकास परियोजना में उनकी जमीन जा रही है तो उन्हें उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
जन चौपाल में मुख्य अभियंता नीरज कुमार, अधीक्षण अभियंता कुंज बिहारी सिंह, सहायक अभियंता त्रिलोक नाथ झा, अशोक कुमार पांडेय, गुरु प्रसाद, संजय कुमार गुप्ता, सिकंदर शकील, अवर अभियंता आनंद कुमार, मनकेश कुमार, राजेश पटेल, वीरेंद्र कुमार, शिवानंद पाल एवं अनुज कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।IMG 20260822 151244
अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और जमीन से संबंधित मामलों को नियमानुसार देखा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जांच और नियमों के अनुसार जो ग्रामीणों के लिए उचित होगा, उसे उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जन चौपाल में ग्रामीणों ने एक-एक कर अपनी जमीन और मुआवजे से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने उनकी बातों को दर्ज करते हुए समाधान का भरोसा दिया।
सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद
इस अवसर पर ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकुमार यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश कुमार गुप्ता, रामलखन यादव, राजकुमार यादव, मुलायम यादव, अरुण कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार सहित महुली, जोरूखाड़, फुलवार, पोलवा और आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
जन चौपाल के बाद अब प्रभावित ग्रामीणों की निगाहें विभागीय कार्रवाई पर टिकी हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी जमीन से जुड़े मामलों की जांच कर जल्द ही मुआवजे की समस्या का समाधान किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनकपुर भ्रमण: “स्याम गौर किमि कहौं बखानी…” चतुर्थ दिन की लीला की शुरुआत भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी द्वारा महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा लेकर जनकपुर नगर भ्रमण से हुई। दो अति सुंदर
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya29 Sep

अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता

ब्रेकिंग अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या वंदे भारत न्यूज़ अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता,…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।
Hardoi29 Sep

शाहाबाद, हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।

लंबित मांगों को लेकर CHO ने खोला मोर्चा, 30 सितंबर से लखनऊ में धरने की चेतावनी 28 और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya29 Sep

अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता

ब्रेकिंग अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या वंदे भारत न्यूज़ अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!