Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नागपुर में इंजीनियरिंग प्रवेश का बड़ा घोटाला, फर्जी दस्तावेजों से 320 छात्रों के एडमिशन रद्द*

26 Aug 2026, 06:42 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260826 060231 011

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

नागपुर के नामी इंजीनियरिंग कॉलेजों में फर्जी दस्तावेजों के जरिए अल्पसंख्यक कोटे से एडमिशन दिलाने का बड़ा रैकेट सामने आया है। इस फर्जीवाड़े में 320 छात्रों के प्रवेश रद्द कर दिए गए हैं। ठगे गए छात्रों ने अब नागपुर के पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।

 

छात्रों का आरोप है कि उन्होंने एडमिशन के लिए सभी जरूरी दस्तावेज एजेंटों को सौंपे थे। एजेंटों और कॉलेजों ने मिलीभगत कर फर्जी कागजात के आधार पर उनका एडमिशन कर दिया। छात्रों का कहना है कि उन्हें अंधेरे में रखकर यह पूरा खेल किया गया।

 

जानकारी के मुताबिक, शहर के 6 इंजीनियरिंग कॉलेजों में फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर अल्पसंख्यक कोटे में प्रवेश लेने का मामला सामने आया था। आरोप है कि जिन छात्रों की मातृभाषा मराठी है, उसे हिंदी दिखाकर अल्पसंख्यक कोटे में सीटें हासिल की गईं।

 

इस मामले में प्रवेश नियामक प्राधिकरण ने विशेष सुनवाई की और छात्रों को वैध दस्तावेज पेश करने को कहा। लेकिन कई छात्र अल्पसंख्यक कोटे के लिए जरूरी पात्रता साबित नहीं कर पाए, जिसके बाद उनके एडमिशन रद्द कर दिए गए।

 

छात्रों ने शिकायत में बताया कि स्कूल छोड़ने के सर्टिफिकेट (TC) को स्कैन कर उस पर लिखी मातृभाषा को मिटा दिया गया और खाली जगह छोड़कर फर्जी तरीके से प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई। एजेंट खुद कॉलेज में आकर प्रवेश सेल में दस्तावेज जमा करते थे और छात्रों से इसके लिए डेढ़ से दो लाख रुपये वसूले गए।

 

शिकायत करने वाले छात्रों में जी. एच. रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और प्रियदर्शिनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र सबसे ज्यादा हैं। छात्रों ने फर्जी प्रवेश कराने वाले एजेंटों के नाम और मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Sep

नागपुर शहर में एसआईआर का दूसरा चरण शुरू , अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 नवंबर को

प्राप्त हुई ताजा जानकारी अनुसार नागपुर शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर, कार्यक्रम के तहत दूसरा चरण शुरू कर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Sep

तान्हा पोला के अवसर पर नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग ने आपली बस सेवाओं की विशेष घोषणा की है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग ने शुक्रवार 11 सितंबर 2026 तान्हा पोला…

पूरी खबर पढ़ें →
*सावनेर में भव्य दहीहांडी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति, गंभीर बीमार बालिका के उपचार हेतु बढ़ाया गया मदद का हाथ*
Nagpur11 Sep

*सावनेर में भव्य दहीहांडी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति, गंभीर बीमार बालिका के उपचार हेतु बढ़ाया गया मदद का हाथ*

*सावनेर में भव्य दहीहांडी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति, गंभीर बीमार बालिका के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Sep

मेगा ब्लाॅक के कारण विदर्भ और दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार मध्य रेलवे 11 और 12 सितंबर की रात के दौरान टिटवाला रेलवे-स्टेशन पर करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परंपरा काली,पीली मारबत आज निकलेगी
Nagpur11 Sep

नागपुर शहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक परंपरा काली,पीली मारबत आज निकलेगी

नागपुर शहर की प्राचीन ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा काली, पीली मारबत आज एक बार फिर देखने को मिलेगी। नागपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!