मिशन शक्ति अभियान में गौर पुलिस की बड़ी पहल, महिलाओं और युवाओं और बच्चियों को किया जागरूक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी बस्ती
मिशन शक्ति अभियान में गौर पुलिस की बड़ी पहल, महिलाओं और युवाओं और बच्चियों को किया जागरूक
गौर थाना SO अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान गौर थाने की महिला कांस्टेबल कविता वर्मा और सीमा वर्मा ने महिलाओं, बच्चियों एवं युवाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आपातकालीन परिस्थितियों में मदद के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
महिला कांस्टेबल सीमा वर्मा ने बताया कि किसी भी परेशानी या खतरे की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें।
लोगों को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही पुलिस ने लोगों को झूठी खबरों, अफवाहों, अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी मैसेज और ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की।
युवाओं को विशेष रूप से साइबर ठगी से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
गौर पुलिस का साफ संदेश—सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। अनजान नंबरों से दूरी रखें, किसी के साथ OTP या निजी जानकारी साझा न करें और मुसीबत में तुरंत हेल्पलाइन की मदद लें।
महिला सुरक्षा और जन-जागरूकता को लेकर गौर पुलिस का यह अभियान लगातार लोगों के बीच सुरक्षा का संदेश पहुंचा रहा है।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, 112 — पुलिस/आपातकालीन सहायता, 1090 महिला पावर लाइन 181 — महिला हेल्पलाइन 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।