Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के ठिकानों पर GST की दबिश*

26 Aug 2026, 02:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

लोहा चोरी के बाद टैक्‍स चोरी से भी लगाया जा रहा सरकार को चूना*

 

*डीजल टैंक में लोहा भरके लोहा चोरी का अनूठा तरीका*

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित लोहा चोर ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ अभी तक तो भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी के नाम पर बदनाम हैं लेकिन अब वह टैक्‍स चोरी के शिकंजे में भी आ गये हैं। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत सिंह ने करोड़ों की टैक्‍स चोरी करके शासन को चूना लगाया है। हाल ही में लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ ‘छोटू’ से जुड़े ठिकानों पर स्टेट GST विभाग की कार्रवाई ने कारोबारी और ट्रांसपोर्ट जगत में हलचल पैदा कर दी है। स्टेट GST दुर्ग की टीम ने हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के हथखोज स्थित कार्यालय और गोदाम के साथ-साथ बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी पहुंचकर कारोबारी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। कई घंटे तक चली इस कार्रवाई में अधिकारियों ने कंपनी के विभिन्न रिकॉर्ड, कागजात और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि GST विभाग ने अब तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया है कि जांच किस विशेष शिकायत, सूचना या कथित कर अनियमितता के आधार पर की गई। अलग-अलग स्थानों पर जांच किए जाने से यह संकेत मिलता है कि विभाग कंपनी की कारोबारी गतिविधियों और उनके दस्तावेजी रिकॉर्ड का व्यापक स्तर पर मिलान करना चाहता है। वाहनों के संचालन और माल परिवहन से संबंधित रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में होने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही रिकार्ड की जांच पड़ताल के बाद इंद्रजीत सिंह के अवैध कारोबार से पर्दा हटेगा।

*करीब 1,500 ट्रकों से जुड़ा कारोबार*

इंद्रजीत सिंह उर्फ ‘छोटू’ को भिलाई के प्रमुख ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में गिना जाता है। वे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर हैं और कंपनी करीब 1,500 ट्रकों के संचालन से जुड़ी बताई जाती है। इतना बड़ा परिवहन नेटवर्क होने के कारण कंपनी की कारोबारी गतिविधियां केवल एक स्थान तक सीमित नहीं हैं। यही वजह है कि GST टीम ने भिलाई के साथ बलौदाबाजार स्थित यार्ड को भी जांच के दायरे में रखा। इतने बड़े ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही, माल की ढुलाई, बिलिंग और भुगतान जैसी गतिविधियां होती हैं। ऐसे में कर संबंधी रिकॉर्ड का सही और व्यवस्थित होना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। GST विभाग की जांच में इन्हीं पहलुओं से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल किए जाने की बात सामने आई है।

*भिलाई स्टील प्लांट यानी BSP से भी जुड़ा है कारोबार*

HTC के कारोबार का एक हिस्सा भिलाई स्टील प्लांट यानी BSP से भी जुड़ा बताया जाता है। कंपनी की करीब 60 से 70 गाड़ियां BSP में परिवहन संबंधी कामों में लगी हैं। इन वाहनों का इस्तेमाल प्लांट परिसर में लोडिंग और परिवहन से जुड़े कार्यों में किए जाने की बात कही गई है। ऐसे में कंपनी के परिवहन कारोबार से जुड़े बिल, भुगतान, वाहन संचालन और अन्य रिकॉर्ड GST जांच में महत्वपूर्ण हो सकते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा जांच में BSP से जुड़े कारोबार को लेकर विभाग ने कोई विशेष आपत्ति दर्ज की है। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

*चोरी करने का अनूठा तरीका*

डीजल टेंक में एक भाग में पानी और एक भाग में डीज़ल और ट्रकों के बेस में खाचे बनवाकर छाई मतलब लोहे की डस्ट भरकर प्लांट में ले जाना, काँटा करवाकर भिलाई स्टील प्लांट अंदर जाना और अंदर टेंक का पानी और डस्ट को खाली करके प्लांट से लोहा चोरी करवाता है। इंद्रजीत ने भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी करने का नायाब तरीका अपनाया। डीज़ल टैंक का आधा हिस्सा पानी से भरा होता है। उसी पानी को अंदर प्लांट में खाली किया जाता है। चेम्बर्स में छाई भर कर प्लांट में ले जाते हैं। कांटा कराकर अंदर फिर छाई और पानी खाली किया जाता है। उसके बदले चोरी किया हुआ लोहा भर लिया जाता है।

*इंद्रजीत सिंह की सामाजिक पहचान भी चर्चा में*

इंद्रजीत सिंह उर्फ ‘छोटू’ केवल ट्रांसपोर्ट कारोबार तक सीमित नहीं हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार वे विभिन्न सामाजिक और खेल संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। उन्हें SBS हॉस्पिटल भिलाई के डायरेक्टर के रूप में भी बताया गया है। इसके अलावा वे भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन, यूथ सिख सेवा समिति भिलाई, सर्व समाज कल्याण समिति और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ जैसी संस्थाओं में जिम्मेदारियां संभालते बताए जाते हैं। इसी वजह से GST की कार्रवाई ने कारोबारी हलकों के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी ध्यान खींचा है। हालांकि कार्रवाई को उनके सामाजिक या अन्य दायित्वों से जोड़कर देखना उचित नहीं होगा, क्योंकि मौजूदा जांच का केंद्र कंपनी के कारोबारी रिकॉर्ड और GST संबंधी दस्तावेज हैं।

*बीजेपी नेता ने साफ कर दिया करोड़ों का लोहा*

मामला दुर्ग का है, जहां प्लांट से कचरा साफ करने के नाम पर करोड़ों का कीमती लोहा ही ‘साफ’ कर दिया गया। इस ‘चमत्कारी’ खेल के मास्टरमाइंड निकले भाजपा के वैशाली नगर मंडल कोषाध्यक्ष भास्कर मुदलियार। जैसे ही पुलिस ने उन्हें 250 टन लोहे के साथ धर दबोचा, भाजपा ने 06 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्लांट के जनरल मैनेजर और असिस्टेंट जीएम के साथ मिलकर ‘कचरे के नीचे करोड़ों का माल’ दबा रहे थे। पुलिस ने 3.22 करोड़ की गाड़ियां और क्रेन जब्त कर ली हैं। अब देखना यह है कि जेल की सलाखों के पीछे इन ‘लौह-प्रेमियों’ को कितना जंग लगता है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में पिछले 40 वर्षों से लगभग 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के लोहे की चोरी होने का दावा किया गया है। इस मामले ने तब बड़ा रूप ले लिया जब दुर्ग पुलिस ने भिलाई में बड़े पैमाने पर हो रहे एक संगठित लोहा चोरी रैकेट का पर्दाफाश किया। पिता के मरने के बाद बेटा इन्द्रजीत सिंह इस काम को अंजाम दे रहा है। भिलाई स्टील प्लांट में सीआईएसएफ और पुलिस की मदद से लोहा चोरी का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

टेढ़ी दामर में सड़क की समस्या सुनने पहुंचे दीपक प्रताप देव, निजी खर्च से सड़क निर्माण का दिया भरोसा

धुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!