Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्व. रामकिशोर लाहोटी की पुण्य स्मृति में श्रीराम मोक्ष रथ जनसेवा को समर्पित

28 Aug 2026, 04:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260828 WA0022

IMG 20260828 WA0023

IMG 20260828 WA0027

डीडवाना कुचामन —— मकराना। स्व. श्री रामकिशोर लाहोटी जी, मकराना की पुण्य स्मृति में मून स्टोन्स (गोविन्दम ग्रुप), मदनगंज–किशनगढ़ के सौजन्य से तैयार श्रीराम मोक्ष रथ को युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना के जनसेवा कार्यों के लिए समर्पित किया गया।

शुक्रवार को प्रातः 10 बजे श्री चारभुजा मंदिर, मकराना के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम मोक्ष रथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर के पुजारी मुन्नालाल दाधीच ने मंत्रोच्चार के साथ वाहन की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद रथ को विधिवत रूप से युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना को सुपुर्द किया गया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम मोक्ष रथ का उपयोग समिति द्वारा किए जा रहे जनसेवा से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। मकराना शहर में श्रीराम मोक्ष रथ की उपलब्धता से जरूरतमंद परिवारों को सेवा एवं सहयोग का एक महत्वपूर्ण माध्यम मिलेगा। विशेष रूप से अंतिम संस्कार एवं अन्य आवश्यक जनसेवा कार्यों में यह रथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

समिति पदाधिकारियों ने मून स्टोन्स (गोविन्दम ग्रुप), मदनगंज–किशनगढ़ के भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. श्री रामकिशोर लाहोटी जी की पुण्य स्मृति को जनसेवा से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है। सेवा के इस कार्य से जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध होगी तथा सामाजिक सहयोग एवं संवेदना की भावना को मजबूती मिलेगी।

समिति के संरक्षक विजय कुमार लड्डा, नितेश जैन, संस्थापक सुरेश कुमावत, अध्यक्ष अंकित तंवर, उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान, सचिव राजू जांगिड़, कोषाध्यक्ष आकाश चौहान, सुरेन्द्र विश्नोई, धर्मवीर गुर्जर एवं लक्की जांगिड़ सहित पदाधिकारियों ने भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

मून स्टोन्स एवं गोविन्दम ग्रुप, मदनगंज–किशनगढ़ से जुड़े भामाशाह सुरेशचंद मूंदड़ा, सर्वेश्वर राठी, महावीर छापरवाल, विमल, नवल, कृष्णा, पूजा मूंदड़ा, धीरज, अशोक छापरवाल, नवीन, नरेन्द्र लोया, बजरंग चौखड़ा, अशोक मानधनिया, कपिल तोषनीवाल, भागचंद जांगिड़, सुरेन्द्र सोनी, सुशील गोड़, श्रवण सिंह, घनश्याम सोनी एवं प्रीतम सोनी सहित अन्य सहयोगकर्ताओं का समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि मून स्टोन्स एवं गोविन्द स्टोन, किशनगढ़ द्वारा युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना के माध्यम से संचालित मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय के निर्माण कार्य में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं समिति पदाधिकारियों ने स्व. श्री रामकिशोर लाहोटी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी पुण्य स्मृति में जनसेवा के लिए समर्पित किया गया यह रथ समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है। यह पहल मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाने वाली है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur13 Sep

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु जयपुर। धौला…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं: मुकेश वालिया गौ सेवक नारनौल।
Mahendragarh13 Sep

गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं: मुकेश वालिया गौ सेवक नारनौल।

गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं: मुकेश वालिया गौ सेवक नारनौल। श्री उपचार गौशाला…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar13 Sep

निकाय चुनाव में मतदान के बाद बढ़ी प्रत्याशियों की बेचैनी, 14 सितंबर को खुलेगा जीत-हार का राज

झालावाड़। नगर परिषद निकाय चुनाव में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन बामभणिया ने किया एकतानगर का दौरा
Narmada13 Sep

केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन बामभणिया ने किया एकतानगर का दौरा

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, जंगल सफारी पार्क का भी किया निरीक्षण भारत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!