Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का हुआ आयोजन 77 आवेदनों में से 41 का मोके पर निराकरण

30 Aug 2026, 02:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

 

Screenshot 2026 08 30 14 21 39 84 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4 Screenshot 2026 08 30 14 20 32 95 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4 Screenshot 2026 08 30 14 20 42 59 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4 Screenshot 2026 08 30 14 21 04 91 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360

बरमंडल – ग्राम पंचायत बरमंडल में शनिवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभाग के जिम्मेदार मौजूद रहे वही एसडीएम अजमेरसिंह गौड़ पूरे समय शिविर में मौजूद रहे व जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। उक्त शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 41 आवेदनों का तत्काल मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदन निर्माण सहित अन्य मांग संबंधी थे जिसे वरिष्ठ कार्यालय में भेजा जाएगा। शिविर में एसडीओपी विश्वजीतसिंह परिहार , जनपद पंचायत सरदारपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेशुआ पीटर , तहसीलदार महेश सोलंकी , नायब तहसीलदार अनिल बघेल , बीईओ विष्णु रघुवंशी , विद्युत मंडल राजोद एई नरेंद्र शाक्य , लोक निर्माण विभाग एसडीओ एल एन राठौड़ , राजोद थाना प्रभारी रेवलसिंह बर्डे सहित सभी विभाग के जिम्मेदारो ने शिविर में आए आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। एसडीएम गौड़ द्वारा मौके पर एक संदेहास्पद बीपीएल राशन कार्ड भी पकड़ा गया जिसे जब्त कर पंचनामा बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। वही शिविर में ग्राम पंचायत बरमंडल के मजरा धनतालाब में नल जल योजना के तहत पेयजल व्यवस्था नहीं होने के चलते विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में नल जल व्यवस्था प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिविर ने ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमंडल का उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने हेतु आवेदन दिया साथ ही ग्राम में विद्युत लाइन पुरानी होने के चलते बार बार फाल्ट होने संबंधी जानकारी देने व नई विद्युत लाइन डालने हेतु आवेदन दिया गया जिस पर विभाग को व्यवस्था सुधार हेतु कहा गया। शिविर के पश्चात एसडीएम अजमेरसिंह गौड़ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमंडल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर निरीक्षण के साथ विद्यालय की भवन संबंधी जानकारी ली ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में पर्याप्त बालिका शौचालय नहीं होने के साथ ही साइकिल स्टैंड नहीं होने संबंधी समस्या से अवगत कराने पर बीईओ विष्णु रघुवंशी को प्रस्ताव के लिए निर्देशित किया। शिविर में ग्राम पंचायत बरमंडल सरपंच शंकरलाल मेड़ा, जनपद प्रतिनिधि अंकित पाटीदार , पंचायत समन्वयक अधिकारी अंसार पठान , सचिव बालू चरपोटा , ग्राम रोजगार सहायक सुभाष मारू सहित बरखेड़ा , बरमखेड़ी , अकोलिया , चन्दोडिया पंचायत सचिव , ग्राम रोजगार सहायक व विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्यजनों भी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

टेढ़ी दामर में सड़क की समस्या सुनने पहुंचे दीपक प्रताप देव, निजी खर्च से सड़क निर्माण का दिया भरोसा

धुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!