Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेंट पॉल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, जीते 20 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदक

31 Aug 2026, 11:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260831 WA0004महेश निषाद चंद्रपुर महाराष्ट्र: क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे अंतर्गत जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, चंद्रपुर और पारंपरिक लाठी स्पोर्ट्स एसोसिएशन, चंद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 30 अगस्त 2026 को विसापुर तालुका संकुल में जिला स्तरीय पारंपरिक लाठी स्पर्धा का आयोजन किया गया।

 

इस प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल और कनिष्ठ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। स्पर्धा में सेंट पॉल के विद्यार्थियों ने कुल 20 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण सेंट पॉल के कई विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे पहले भी यहां के विद्यार्थियों ने विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर राज्य स्तर के लिए पात्रता प्राप्त की है।

 

सभी गुणवंत विद्यार्थियों का सम्मान संस्थापक अविनाश खैरे और संचालिका नीना खैरे के हाथों किया गया। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका मेनका भंडूला, क्रीड़ा शिक्षक मनोज डे, प्रमोद वासेकर सहित शाला के कर्मचारी उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है
Nagpur20 Sep

भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है

प्रतिवर्ष हिंदी महिना भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि के दिन अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जाता है। अनंत…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur20 Sep

01 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी कर दिया गया है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम मंत्रालय,भारत सरकार ने आगामी 01 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!