Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान  ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक।

01 Sep 2026, 08:11 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान  ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान  ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला की खबर)

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का तत्परता से किया जाए निराकरण : आयुक्त सविता प्रधान

राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम को बेहतर बनाने सहित सड़क, स्वच्छता एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

सिंगरौली:  नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर नगर निगम क्षेत्र में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त श्रीमती प्रधान ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल, स्वच्छता एवं स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके।

आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र में आवारा कुत्तों के नियंत्रण हेतु अभियान चलाकर उनका स्टरलाइजेशन कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही बारिश के दौरान स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने तथा वार्डों एवं मोहल्लों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में ट्रैक निर्माण, घास एवं लेवलिंग का कार्य व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने नगरीय क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए काउ कैचर की संख्या बढ़ाने तथा स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव के लिए क्रेन की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

आयुक्त ने पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दल गठित करने तथा सड़कों के आसपास एवं डिवाइडरों पर दुकान लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों तथा सड़क किनारे ठेला लगाकर व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से व्यवसाय किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, इसलिए आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों पर तत्काल पैचवर्क कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने इस कार्य में चिकित्सालयों, विद्यालयों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री, उपायुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी  सहायक यंत्री , सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार
Azamgarh27 Oct

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026
Surajpur27 Oct

युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026

विकसित भारत / 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से युवाओं को जोड़ने की पहल सूरजप / छत्तीसगढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला पदाधिकारी ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश l
Gaya27 Oct

जिला पदाधिकारी ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश l

*जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र…

पूरी खबर पढ़ें →
नशामुक्त बिहार अभियान को गांव -गांव, घर -घर तक पहुंचाना है -मुख्यमंत्री
Gaya27 Oct

नशामुक्त बिहार अभियान को गांव -गांव, घर -घर तक पहुंचाना है -मुख्यमंत्री

संख्या-cm-742 27/10/2026 'नशामुक्त बिहार अभियान' को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है :- मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!