मुरादाबाद के कुंदरकी में 210 परिवारों को मिले राशन कार्डः विधायक ने पात्र गृहस्थी कार्ड वितरित किए
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुरादाबाद के कुंदरकी में 210 परिवारों को मिले राशन कार्डः विधायक ने पात्र गृहस्थी कार्ड वितरित किए
वंदे भारत ब्यूरो
मुरादाबाद के कुंदरकी ब्लॉक सभागार में सोमवार को पात्र परिवारों को राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने 210 परिवारों को पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वितरित किए।
इन राशन कार्डों के लिए आवेदन विधायक के कैंप कार्यालय पर प्रतिदिन आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुए थे। पूर्ति विभाग ने प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करने के बाद पात्र परिवारों के राशन कार्ड जारी किए।
लाभार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि सरकार ने योजनाओं में पारदर्शिता लाते हुए पात्र लाभार्थियों तक सुविधाएं सीधे पहुंचाने की व्यवस्था की है।
विधायक ने कहा कि पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।
उन्होंने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित कराने और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
ठाकुर रामवीर सिंह ने अपने 30 माह के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान समय में जिस स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं, ऐसे कार्य पहले कभी नहीं कराए गए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, बबलू जाटव, रामकिशोर लोधी सहित पूर्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चैयरमेन पति एडवोकेट महंदी हसन ग्राम प्रधान अब्दुल मलिक खान इरफान पठान आदि सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर राजस्थान आएंगे। डॉ…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के अंतर्गत गठित मीडिया मॉनिटरिंग सेल (एमएमसी) का मंगलवार को सहायक निदेशक,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआज दिनांक 08.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस केन्द्र, गया में की गई जाँच के दौरान…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार, 9 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
बाबा साहेब की मूर्ति की बेअदबी से भड़का वाल्मीक समाज, सड़कों पर उतरे लोगों ने किया रोड जाम..भारी…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 जहानगंज में पीड़ित परिवार को घर में रोकने का आरोप, पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप फर्रुखाबाद।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।