राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बांदा। राष्ट्रीय ध्वज की कथित अवमानना और उपेक्षा के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पिंकी प्रजापति के नेतृत्व में सोमवार को अशोक लाट तिराहे पर सांकेतिक धरना दिया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नरैनी के खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के सीएलएफ भवन की छत पर राष्ट्रीय ध्वज को कथित रूप से दयनीय और उपेक्षित अवस्था में पाए जाने के वायरल मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा इसके सम्मान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
सांकेतिक धरने के बाद नगर मजिस्ट्रेट स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में वायरल प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर राष्ट्रीय ध्वज की कथित अवमानना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
इस दौरान जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवीन्द्र नाथ गुप्ता, जिलाध्यक्ष उमाकांत सविता, काशी प्रसाद, भरत लाल कुशवाहा, श्रीराम प्रजापति, ज्योति मौर्या, सद्दाम खान, बिहारी लाल, शुभांशी गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सफाई कर्मचारियो की हड़ताल आज खत्म हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सफाई कर्मचारियो…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।