Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

झांसी में नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र,

01 Sep 2026, 03:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झांसी में नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र, - JHANSI, उत्तर प्रदेश

झांसी में नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र, एमएलसी रमा निरंजन और विधायक रवि शर्मा ने दी शुभकामनाएंझांसी। नारी सशक्तिकरण और जनसेवा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए झांसी महानगर के विकास भवन सभागार में विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद झांसी-जालौन-ललितपुर क्षेत्र की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रमा आर.पी. निरंजन और झांसी के विधायक रवि शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश राजपूत समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।निष्ठा और समर्पण से काम करने का आह्वानसभी नवनियुक्त सहायिकाओं को बधाई देते हुए एमएलसी रमा निरंजन ने कहा, "आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास के क्षेत्र में रीढ़ की हड्डी की तरह काम करती हैं। भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपील की ताकि समाज के स्वस्थ और सशक्त भविष्य का निर्माण हो सके।नारी सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदमविधायक रवि शर्मा ने भी नई सहायिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों के शुरुआती विकास और गर्भवती महिलाओं की देखभाल में इन सहायिकाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में इनका योगदान सराहनीय है। नियुक्ति पत्र पाकर आंगनवाड़ी सहायिकाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से काम करने का संकल्प लिया

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तरवां में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने उठाए सवाल
Azamgarh21 Sep

तरवां में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने उठाए सवाल

आजमगढ़। जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के उचहुआ गांव में शनिवार रात 22 वर्षीय विवाहिता अंजली की संदिग्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के मकसूद अली की गिरफ्तारी के बाद अल कायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट यानी एक्यूआईएस से जुड़े कथित मॉड्यूल की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। यूपी एटीएस की जांच में मकसूद के ऑन
नौगढ़ तहसील समाधान दिवस में 25 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण
Siddharthnagar21 Sep

नौगढ़ तहसील समाधान दिवस में 25 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण

सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर शनिवार को तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील…

बांसी-इटवा मार्ग स्थित रानीगंज धर्मकांटा पर महिला की गला दबाकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Siddharthnagar21 Sep

बांसी-इटवा मार्ग स्थित रानीगंज धर्मकांटा पर महिला की गला दबाकर हत्या, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी-इटवा मार्ग स्थित रानीगंज धर्मकांटा पर 25 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या करने का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!