Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाज़ीपुर। सादात में संवाद कार्यक्रम: कायाकल्प कार्यों की धीमी रफ्तार पर CDO ने जताई नाराजगी

02 Sep 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाज़ीपुर। सादात में संवाद कार्यक्रम: कायाकल्प कार्यों की धीमी रफ्तार पर CDO ने जताई नाराजगी - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर। सादात ब्लॉक सभागार में दिनांक 01-09-2026, मंगलवार को ग्राम पंचायतों के प्रशासकों, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और संबंधित अधिकारियों के साथ संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आलोक प्रसाद और जिला विकास अधिकारी (DDO) राजन राय ने विकास कार्यों और विद्यालयों में चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प की स्थिति की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान सादात ब्लॉक क्षेत्र के करीब दो दर्जन विद्यालयों में कायाकल्प के कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए। कई स्कूलों में हैंडपंप खराब होने, शौचालयों की खराब स्थिति, साफ-सफाई की कमी, चहारदीवारी अधूरी होने, टाइलीकरण का कार्य लंबित रहने और रसोईघर से संबंधित कार्य पूरे न होने की बात सामने आई।विद्यालयों में जरूरी सुविधाओं के कार्य अधूरे मिलने पर CDO और DDO ने संबंधित अधिकारियों एवं सचिवों के प्रति नाराजगी जाहिर की।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चिन्हित विद्यालयों में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराकर पूरा कराया जाए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।बैठक में खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, एडीओ पंचायत, मनरेगा से जुड़े अधिकारियों समेत अन्य संबंधित कर्मचारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में लंबित कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

गांवों में खेल सुविधाओं पर भी जोर: CDO आलोक प्रसाद ने विद्यालयों में बच्चों के लिए खेल सुविधाओं को विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यालयों में खेल मैदान तैयार कराने के साथ-साथ ओपन जिम, वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के लिए भी बेहतर माहौल मिल सके।इसके अलावा अधिकारियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने, फैमिली आईडी बनाने और गांवों में बेहतर तालाब विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

गांव के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने की पहल: बैठक के दौरान CDO ने गांवों की सुंदरता और पहचान को बढ़ाने के लिए एक विशेष पहल का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग पर आकर्षक साइनबोर्ड, प्रतीक चिन्ह या स्मारक विकसित किए जा सकते हैं, जिससे गांव की अलग पहचान बने और प्रवेश करते ही गांव का स्वरूप बेहतर दिखाई दे।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा, बीडीओ केके सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार, एडीओ पंचायत मोहम्मद इरशाद जफर, प्रशासक डॉ. अनिल राय, रमेश यादव, अब्दुल खालिक अंसारी, सुंदर जायसवाल,शिक्षक सूर्य प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, शैलेंद्र शर्मा, सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अनुज यादव, शशि यादव सहित कई अन्य अधिकारी, शिक्षक, सचिव और कर्मचारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*श्रीकृष्ण छठी पर धूमधाम से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर*
Shamli09 Sep

*श्रीकृष्ण छठी पर धूमधाम से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर*

​कांधला संवाददाता: श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा पूरे धार्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
Basti09 Sep

बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!