Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिनांकः 01 सितम्बर 2026 बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे एवं नदियों में आवागमन पर प्रभावी रोक के निर्देश

02 Sep 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दिनांकः 01 सितम्बर 2026 बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे एवं नदियों में आवागमन पर प्रभावी रोक के निर्देश - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

सवाददाताः समसुद्दीन शेख
हमीरपुर दिनांक: 01 सितम्बर 2026

*बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे एवं नदियों में आवागमन पर प्रभावी रोक के निर्देश*

*मानकविहीन एवं असुरक्षित नावों के संचालन तथा मत्स्य आखेट पर कड़ी निगरानी, पुलिस एवं राजस्व विभाग को संयुक्त पेट्रोलिंग के निर्देश*

हमीरपुर। जनपद में हो रही वर्षा एवं बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण यमुना एवं बेतवा सहित अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नदी किनारे एवं नदियों में होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री राकेश कुमार द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों के क्रम में नदी किनारे स्थित ग्रामों एवं संवेदनशील स्थलों पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को बढ़े जलस्तर वाले क्षेत्रों में नदी में जाने तथा मानकविहीन नावों का प्रयोग न करने के संबंध में सचेत किया जाए।

पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नियमित पेट्रोलिंग/गश्त की जाए तथा नदी किनारे एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। नदी में मत्स्य आखेट अथवा अन्य प्रयोजन से जाने वाले व्यक्तियों को तत्काल रोका जाए तथा उन्हें वर्तमान परिस्थितियों एवं संभावित जोखिमों के संबंध में समझाकर नदी से दूर रखा जाए।

मानकविहीन, छोटी अथवा असुरक्षित नावों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा ऐसी नावों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों, नाविकों एवं मत्स्य आखेट करने वाले व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाए।

उप जिलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उक्त कार्रवाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को रोकने हेतु आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई तत्काल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि बढ़े हुए जलस्तर के दौरान नदी, नदी किनारे एवं जलमग्न अथवा संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन न करें तथा मानकविहीन एवं असुरक्षित नावों का प्रयोग न करें। प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार
Indore12 Sep

इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार

इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!