Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हई बैठक में औद्यानिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, किसानों को सरक्षित भंडारण एवं आधनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश

02 Sep 2026, 02:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हमीरपुर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हई बैठक में औद्यानिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, किसानों को सरक्षित भंडारण एवं आधनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

सवाददाताः समसुद्दीन शेख
, हमीरपुर
दिनांक: 01 सितम्बर 2026

*जिला औद्यानिक समिति की बैठक में कृषकों की आय बढ़ाने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर*

*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में औद्यानिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, किसानों को सुरक्षित भंडारण एवं आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश*

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिला औद्यानिक समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न औद्यानिक एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कृषकों को आधुनिक तकनीक एवं बेहतर कृषि प्रबंधन से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करने पर जोर दिया गया।

बैठक की शुरुआत जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बलदेव प्रसाद द्वारा विभाग की विगत वर्ष की उपलब्धियों एवं वर्तमान वर्ष के लक्ष्यों की जानकारी प्रस्तुत कर की गई। समिति द्वारा जनपद में संचालित राज्य औद्यानिक मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, पर ड्रॉप मोर क्रॉप (माइक्रो इरिगेशन), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, बुंदेलखंड एवं विंध्य क्षेत्र की औद्यानिक विकास योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं की वार्षिक कार्ययोजना एवं सत्यापन संबंधी प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत शंकर शाकभाजी में 60 हेक्टेयर क्षेत्र में औद्यानिक फसलों की तराई के लिए अतिरिक्त मांग के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही प्याज, मटर आदि फसलों को सुरक्षित रखने के लिए जनपद में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को इसके लाभों की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए योजना में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। योजनाओं के लाभार्थियों को समय से लाभ उपलब्ध कराने तथा पात्र कृषकों तक विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के अंतर्गत पोर्टेबल स्प्रिंकलर की बढ़ती मांग को देखते हुए आवश्यक प्रस्तावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। योजनाओं की लाभार्थी सूची तैयार करने में पारदर्शिता बरतने तथा पात्र कृषकों को समय से योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान प्रगतिशील कृषकों ने भी अपने अनुभव एवं सुझाव समिति के समक्ष रखे। प्रगतिशील कृषक बेलाराम दादी ने बुंदेलखंड एवं विंध्य क्षेत्र में प्रोत्साहन धनराशि बढ़ाने का अनुरोध किया तथा अन्य कृषकों ने विभागीय योजनाओं से प्राप्त लाभों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर उपनिदेशक उद्यान डॉ. प्रमोद कुमार, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा डॉ. राजीव कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक महाप्रबंधक उद्योग केंद्र सहित संबंधित विभागों के जनपदीय अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए उन्हें आधुनिक तकनीक, सुरक्षित भंडारण एवं विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि जनपद में औद्यानिक उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। बैठक के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!