Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, बिना फिटनेस और परमिट वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश

02 Sep 2026, 02:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, बिना फिटनेस और परमिट वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने सड़क हादसों की रोकथाम और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

डीएम ने स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच, बिना पंजीकरण और बिना फिटनेस चल रहे वाहनों को बंद कराने तथा बिना परमिट वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड वाहनों का चालान करने के निर्देश एआरटीओ को दिए गए। वहीं लोक निर्माण विभाग और एनएचआई को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर साइन बोर्ड और गति सीमा के बोर्ड लगाने तथा संकेतक बोर्डों की साफ-सफाई कराने को कहा गया। सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के भी निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। तीन सवारी पर रोक और पेट्रोल पंपों पर "नो हेलमेट, नो पेट्रोल" नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

स्कूल प्रबंधकों को 15 वर्ष से अधिक पुराने स्कूली वाहनों का

संचालन रोकने, विद्यालय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था करने और 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों के निजी वाहन चलाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए टैक्सी की जगह विद्यालय के निर्धारित वाहनों का प्रयोग करने को कहा गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विश्वजीत सौरयान, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur09 Sep

_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में

*🟣_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल…

पूरी खबर पढ़ें →
रोज शराब पीने वाली श्यामबाई को एक ही दिन में भारी पड़ा ‘लोकल ब्रांड’, जहरीली शराब ने छीन ली जिंदगी
Sagar09 Sep

रोज शराब पीने वाली श्यामबाई को एक ही दिन में भारी पड़ा ‘लोकल ब्रांड’, जहरीली शराब ने छीन ली जिंदगी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शराब की वर्षों पुरानी लत शायद श्यामबाई के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!