Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में रोडवेज बस से टकराई नेपाली तीर्थ यात्रियों से भरी बस, 30 से अधिक यात्री हुए घायल, कई को गंभीर हालत में किया रेफर, हरिद्वार से बस द्वारा लौट रहे थे तीर्थ यात्री

02 Sep 2026, 02:02 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में रोडवेज बस से टकराई नेपाली तीर्थ यात्रियों से भरी बस, 30 से अधिक यात्री घायल, कई को गंभीर हालत में किया जिला अस्पताल रेफर, हरिद्वार से बस द्वारा लौट रहे थे तीर्थ यात्री - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

KANTH (MORADABAD)। कांठ थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर मंगलवार रात क्षेत्र के गांव गढ़ी के मुख्य अड्डे के पास नेपाल के तीर्थ यात्रियों से भरी बस आगे चल रही रोडवेज बस से पीछे से टकरा गई। हादसे में दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि बस में सवार 60 में से 30 से अधिक महिला-पुरुष नेपाली तीर्थ यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया, जहां से महिलाओं सहित तीर्थ यात्रियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया। घायलों में बस चालक भी है।

 

बताया गया कि नेपाल के करीब 60 तीर्थ यात्रियों का दल विभिन्न धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकला हुआ था। तीर्थ यात्री कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के बाद मंगलवार रात हरिद्वार से अयोध्या जा रहे थे। जैसे ही उनकी बस कांठ थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर गांव गढ़ी के मुख्य अड्डे के पास पहुंची, तभी आगे चल रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस से नेपाली तीर्थ यात्रियों की बस पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंचाया।

 

इधर हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई और घायलों का हाल जाना। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई तीर्थ यात्रियों को जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों बसों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
Hathras08 Sep

हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या

मृतक शिशुपाल का बड़ा भाई शंकर लाल भी लगभग 10 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे चुका था।…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टेट सभागार में जिला वक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न पौधों की जीविता सनिश्चित करने जियो-टैगिंग में तेजी तथा सिंगल यज प्लास्टिक पर प्रभावी क
जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि
Madhubani08 Sep

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहटिया मोमिन टोला में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!