साहवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन वाहनों में भरी 200 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त दो पिकअप और एक ट्रक पकड़ा, वन विभाग को दी सूचना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


चूरू जिले के साहवा क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई और लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साहवा पुलिस ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो पिकअप और एक ट्रक में भरी करीब 200 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त कर ली।
कार्रवाई के बाद मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार साहवा थाने के एएसआई शिवभगवान सिद्ध पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस को लकड़ी से भरे संदिग्ध वाहनों की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टेट हाईवे-36 पर तारानगर की ओर से आ रही दो पिकअप गाड़ियों को रोककर जांच की।
जांच के दौरान दोनों पिकअप में बड़ी मात्रा में हरी लकड़ी भरी हुई मिली। पुलिस ने दोनों वाहनों से करीब 60 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त कर ली।
इसके बाद पुलिस ने भगत सिंह चौक के पास एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। ट्रक में भी भारी मात्रा में हरी लकड़ी भरी हुई मिली।
पुलिस ने ट्रक से करीब 140 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त की। इस प्रकार पुलिस ने तीनों वाहनों से कुल मिलाकर करीब 200 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त कर वाहनों को भी कब्जे में ले लिया।
वन विभाग को किया अवगत
एएसआई शिवभगवान सिद्ध ने बताया कि हरी लकड़ी की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। अब वन विभाग द्वारा लकड़ी के प्रकार, उसके स्रोत तथा परिवहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Writing उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया, घुनघुटी। घुनघुटी क्षेत्र में मोर्चा फाटक के पास लगभग…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) डिजिटल युग में तेजी से बदलते साइबर अपराधों के तरीकों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा…
पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के प्रथम चरण के चुनाव के अंदर उदयपुर की नाई पंचायत समिति में 81.05%…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। राष्ट्र सेविका समिति खंड खानपुर की ओर से विजयादशमी उत्सव श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।