Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: जिला पंचायत CEO संघ प्रिय ने संभाला पदभार, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत।

02 Sep 2026, 08:31 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: जिला पंचायत CEO संघ प्रिय ने संभाला पदभार, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: जिला पंचायत CEO संघ प्रिय ने संभाला पदभार, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली जिला पंचायत सिंगरौली के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) संघ प्रिय ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इससे पूर्व वे सिंगरौली जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। सिंगरौली में दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने जिले को विशिष्ट बताते हुए कहा कि सिंगरौली की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।
पदभार ग्रहण करने के बाद CEO ने अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा जिले में संचालित ग्रामीण विकास एवं शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।
संघ प्रिय ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर सही ढंग से परिपालन कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जो भी योजनाएं संचालित हैं, उनका अनुसरण करना और यह सुनिश्चित करना कि उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, जिला पंचायत का महत्वपूर्ण दायित्व है।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी जन-शिकायतों के त्वरित निराकरण और पारदर्शी प्रशासन पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कलेक्टेट सभागार में जिला वक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न पौधों की जीविता सनिश्चित करने जियो-टैगिंग में तेजी तथा सिंगल यज प्लास्टिक पर प्रभावी क
जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि
Madhubani08 Sep

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहटिया मोमिन टोला में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत
Chandrapur08 Sep

बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर नगर परिषद की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर शहर में रोष व्याप्त है…

पूरी खबर पढ़ें →
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!