Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

‘जेल’ की हवा भी खा रहे, ‘वेतन’ का मजा भी ले रहे मुजरिम: प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा खुलासा

02 Sep 2026, 09:03 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
'जेल' की हवा भी खा रहे, 'वेतन' का मजा भी ले रहे मुजरिम: प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा खुलासा - BASTI, उत्तर प्रदेश

अजीत मिश्रा (खोजी)

‘जेल’ की हवा खा रहे मुजरिम पर प्रधानाचार्य की मेहरबानी, वेतन का मजा भी जारी!

  • खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, बस्ती में धारा 376 में 10 साल की सजा काट रहे अनुचर को बचाने का गंभीर आरोप
  • डीआईओएस संजय सिंह ने प्रधानाचार्य फैज आलम अंसारी को थमाया कड़ा नोटिस, 6 बिंदुओं पर मांगा स्पष्टीकरण
  • निलंबन के 9 महीने बाद भी अनुमोदन न कराने और वेतन भुगतान के मामले में मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

बस्ती जिले के खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज में प्रशासनिक लापरवाही और मिलीभगत का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है. यहाँ एक तरफ संगीन जुर्म में सजा काट रहा मुजरिम सलाखों के पीछे है, तो दूसरी तरफ कॉलेज प्रशासन की मेहरबानी से उसे बचाने के पूरे इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

खैरा इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज में अनुचर के पद पर तैनात मोहम्मद सलीम को 27 अक्टूबर 2025 को अदालत ने धारा 376 (रेप) समेत अन्य संगीन धाराओं में दोषी करार देते हुए 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी और वह वर्तमान में बस्ती जिला जेल में निरुद्ध है।

नियमानुसार, किसी भी सरकारी या सहायता प्राप्त संस्था के कर्मचारी को अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने पर तत्काल सेवा समाप्त (बर्खास्त) किया जाना अनिवार्य है। आरोप है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य फैज आलम अंसारी ने तुरंत बर्खास्तगी करने के बजाय तथ्यों को छुपाया और आरोपी को बचाने के लिए मामले में घोर लापरवाही बरती।

लापरवाही और लीपापोती की इंतहा

  • सजा की जानकारी होने के बावजूद 14 दिन की देरी से 11 नवंबर 2025 को निलंबन आदेश जारी किया गया।
  • निलंबन के लगभग 9 महीने बीत जाने के बाद भी डीआईओएस कार्यालय से निलंबन का अनुमोदन नहीं कराया गया।
  • सेवा समाप्ति की पत्रावली और प्रस्ताव विभागीय नियमानुसार समय पर उपलब्ध कराने के बजाय मामले को जानबूझकर लटकाए रखा गया।
  • डीआईओएस की सख्ती और मुख्यमंत्री दरबार में गुहार
    मामले का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक

(डीआईओएस) बस्ती, संजय सिंह ने 22 अगस्त 2026 को स्मरण पत्र (पत्रांक 4938-42) जारी करते हुए प्रधानाचार्य फैज आलम अंसारी से 6 मुख्य बिंदुओं पर तत्काल साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है. डीआईओएस ने चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो यह माना जाएगा कि प्रधानाचार्य द्वारा जानबूझकर मामले में विलंब किया जा रहा था, और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मड़वानगर बस्ती निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने इस पूरे फर्जीवाड़े और मिलीभगत की शिकायत सीधे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य ने सजायाफ्ता अनुचर से दुर्विसंथि (साठगांठ) कर विभाग को पूरी तरह अंधेरे में रखा. शिकायतकर्ता ने यह सवाल भी उठाया है कि निलंबन अवधि के दौरान आरोपी को जीवन निर्वाह भत्ता या वेतन किस आधार पर दिया गया और इसमें क्या वित्तीय लाभ लिया गया, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. साथ ही, दोषी प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई की माँग की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार
Indore12 Sep

इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार

इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!