पुलिस आचरण के खिलाफ मिला मामला, SP ने दो पदाधिकारियों को किया निलंबित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


चैनपुर थाना के दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित
नर्तकी के कार्यक्रम का करीब दो वर्ष पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई
कैमूर। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के आधार पर कैमूर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए चैनपुर थाना में पदस्थापित दो पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। वीडियो में पुलिस पदाधिकारी एक शादी समारोह में नर्तकी का कार्यक्रम देखते हुए नजर आ रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कैमूर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भभुआ को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए। जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो चैनपुर थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह का है और करीब दो वर्ष पुराना है।
जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे पुलिस पदाधिकारियों की पहचान चैनपुर थाना में पदस्थापित स०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार और स०अ०नि० चंदन कुमार के रूप में हुई। वहीं, वीडियो में अजीत यादव भी मौजूद पाया गया, जो पूर्व में हत्या एवं आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित रहा है।
जांच में यह पुष्टि हुई कि दोनों पुलिस पदाधिकारी ऐसे व्यक्ति के साथ सार्वजनिक रूप से बैठकर नर्तकी का कार्यक्रम देख रहे थे। पुलिस विभाग ने इस आचरण को पुलिस आचरण एवं अनुशासन के प्रतिकूल माना।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक कैमूर ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंदराराव। नगर में शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुमा की नमाज…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सफाई कर्मचारियो की हड़ताल आज खत्म हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सफाई कर्मचारियो…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।