Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

काले कानून के खिलाफ खलारी में गरजे ग्रामीण, 7 को अंचल कार्यालय पर धरना।

03 Sep 2026, 07:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
काले कानून के खिलाफ खलारी में गरजे ग्रामीण, 7 को अंचल कार्यालय पर धरना। - रांची, झारखंड

काले कानून के खिलाफ खलारी में गरजे ग्रामीण, 7 को अंचल कार्यालय पर धरना।।

"श्यामजी महतो बोले- हक-अधिकार के लिए झारखंडी एकजुट हों, लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करें आवाज"

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

खलारी। केंद्र सरकार के कथित काले कानून के खिलाफ खलारी में ग्रामीणों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। गुरुवार को प्रखंड में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण और झामुमो कार्यकर्ता जुटे। बैठक में कानून के संभावित प्रभावों पर चर्चा करते हुए अपने हक-अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। बैठक में 7 सितंबर को खलारी प्रखंड अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो ने किया। अध्यक्षता JMM नेता मुबारक अंसारी ने की, जबकि संचालन मो. सरफराज खान ने किया।

"जल-जंगल-जमीन पर अधिकार की लड़ाई : श्यामजी"

बैठक को संबोधित करते हुए श्यामजी महतो ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से झारखंड के ग्रामीणों के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि झारखंड के जल, जंगल और जमीन तथा राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक होना होगा।
उन्होंने कहा कि कानून का असर यदि राज्य के अधिकारों और संसाधनों पर पड़ता है तो इसका सीधा प्रभाव जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी पड़ सकता है। इससे ग्रामीणों तक पहुंचने वाले सरकारी लाभ प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए यह किसी एक वर्ग का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के आम लोगों के हित और अधिकार से जुड़ा सवाल है।

"‘चुप रहने का समय नहीं, संघर्ष का समय’"

श्यामजी महतो ने कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है। अपने हक और अधिकार की रक्षा के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने और आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की।
प्रखंड कोषाध्यक्ष सुभाष प्रजापति ने कहा कि अधिकारों की रक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक होकर संघर्ष में भाग लेना चाहिए। वहीं JMM सक्रिय सदस्य अशोक राम ने 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

"7 सितंबर को अंचल कार्यालय पर जुटेंगे ग्रामीण"

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार, 7 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे खलारी प्रखंड अंचल कार्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
बैठक के अंत में अध्यक्षता कर रहे मुबारक अंसारी ने सभी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

"ये रहे मौजूद"

बैठक में श्यामजी महतो, सुभाष प्रजापति, मुबारक अंसारी, मो. सरफराज खान, अशोक राम, पवन उरांव, अख्तर खान, गणेश ठाकुर, अकबर खान, दौलत अंसारी, मोबिन अंसारी, सुरहिया परवीन, प्रमिला देवी, संजीदा खान, अंजुम आरा, मुनेजा खातून, शबनम बेगम, मुसर्रत परवीन, शल्य परवीन, विमला देवी, अनीता देवी, मंजू कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं JMM कार्यकर्ता मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना लवकुश नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख से अधिक की ऑनलाइन फ्रॉड में 2 आरोपी गिरफ्तार
Chhatarpur14 Sep

थाना लवकुश नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख से अधिक की ऑनलाइन फ्रॉड में 2 आरोपी गिरफ्तार

लवकुशनगर/छतरपुर थाना लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
उसाचे उत्पादन वाढवा, पाण्याची जबाबदारी माझी : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील
Ahmednagar14 Sep

उसाचे उत्पादन वाढवा, पाण्याची जबाबदारी माझी : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील

सोनगाव ,प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ) : सहकारी साखर कारखानदारीचे अर्थकारण भक्कम करण्यासाठी कारखान्याच्या कार्यक्षेत्रात उसाचे क्षेत्र आणि एकरी…

पूरी खबर पढ़ें →
अहिल्यानगरच्या औद्योगिक क्रांतीत प्रवरा बँकेने उतरावे : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील
Ahmednagar14 Sep

अहिल्यानगरच्या औद्योगिक क्रांतीत प्रवरा बँकेने उतरावे : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील

१ हजार कोटींच्या ठेवी; १,८०० कोटींचा व्यवसाय | सलग तिसऱ्या वर्षी शून्य टक्के एनपीए; सभासदांना १० टक्के लाभांश…

पूरी खबर पढ़ें →
साहित्याशिवाय कृत्रिम बुद्धिमत्तेची वाटचाल अधुरी : प्रो. सदानंद भोसले
Ahmednagar14 Sep

साहित्याशिवाय कृत्रिम बुद्धिमत्तेची वाटचाल अधुरी : प्रो. सदानंद भोसले

लोणी प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ): कृत्रिम बुद्धिमत्ता आजच्या युगातील प्रभावी आणि स्मार्ट सहायक ठरत असली, तरी मानवी भावना,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna14 Sep

*ब्रेकिंग न्यूज़: बिरसिंहपुर गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़*

बिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश):तहसील मुख्यालय बिरसिंहपुर स्थित गैस एजेंसी पर आज सुबह से ही रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
जयरामनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
Bilaspur14 Sep

जयरामनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट 🖊️🖊️🖊️🖊️ बिलासपुर। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!