कुशीनगर में मिले चार शव ठूठीबारी सीमा पर नेपाल पुलिस को सौंपे गए, अब तक 13 शव सुपुर्द
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नेपाल बाढ़ त्रासदी: कुशीनगर में मिले चार शव ठूठीबारी सीमा पर नेपाल पुलिस को सौंपे गए, अब तक 13 शव सुपुर्द
महराजगंज। महराजगंज।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जलप्रलय के बाद नारायणी नदी में बहकर कुशीनगर पहुंचे चार शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महराजगंज के ठूठीबारी सीमा क्षेत्र में नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। बरामद शवों में तीन महिलाओं और एक पुरुष का शव शामिल है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र में नारायणी नदी के ठोकर नंबर-3 के समीप मदनपुर-सुकरौली इलाके में नेपाल की ओर से बहकर आए इन चार शवों को बरामद किया गया था। शव मिलने के बाद कुशीनगर प्रशासन एवं पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।
इसके बाद भारत-नेपाल के बीच निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत शवों को महराजगंज के ठूठीबारी सीमा क्षेत्र लाया गया, जहां नेपाल पुलिस के अधिकारियों को सौंप दिया गया। अब तक 13 शव नेपाल को सौंपे गए
नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद सीमा क्षेत्र में शवों की बरामदगी का सिलसिला जारी है।
अब तक सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर के माध्यम से कुल 13 शव नेपाल पुलिस/अधिकारियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। इनमें महराजगंज में नेपाल से बहकर आए 4 शव और कुशीनगर जनपद से बरामद 9 शव शामिल हैं।
शवों को नेपाल पुलिस को सौंपे जाने के दौरान भारत और नेपाल दोनों देशों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। दोनों देशों के अधिकारियों के समन्वय से शवों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नेपाल भेजा गया, ताकि वहां उनकी पहचान एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।