Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर के प्रतिवेदन पर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गठित की विशेषज्ञ समिति, रिलायंस ऐशडाईक की तकनीकी जांच के लिए एक्सपर्ट टीम सिंगरौली पहुंची।

04 Sep 2026, 09:16 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: कलेक्टर के प्रतिवेदन पर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गठित की विशेषज्ञ समिति, रिलायंस ऐशडाईक की तकनीकी जांच के लिए एक्सपर्ट टीम सिंगरौली पहुंची। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: कलेक्टर के प्रतिवेदन पर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गठित की विशेषज्ञ समिति, रिलायंस ऐशडाईक की तकनीकी जांच के लिए एक्सपर्ट टीम सिंगरौली पहुंची।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

ऐशडाईक के डिजाइन, निर्माण, सुरक्षा मानकों एवं पर्यावरणीय प्रभावों की विशेषज्ञ समिति करेगी गहन जांच।

सिंगरौली: रिलायंस सासन पावर की क्षतिग्रस्त ऐशडाईक से उत्पन्न स्थिति एवं संभावित प्रभावों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को विस्तृत जांच के लिए प्रतिवेदन भेजा गया था। कलेक्टर के प्रतिवेदन को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ऐशडाईक की तकनीकी एवं पर्यावरणीय जांच के लिए विषय विशेषज्ञों की एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया है।

गठित विशेषज्ञ समिति सिंगरौली पहुंचकर रिलायंस सासन पावर की ऐशडाईक का स्थल निरीक्षण एवं विस्तृत तकनीकी जांच कर रही है। समिति द्वारा ऐशडाईक के मूल डिजाइन, संरचनात्मक व्यवस्था, निर्माण एवं डिजाइन के अनुरूप उसके क्रियान्वयन, संचालन की कार्यप्रणाली तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया जाएगा।

इसके साथ ही ऐशडाईक के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्रों में उत्पन्न जलभराव, जल की गुणवत्ता एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों का भी विशेषज्ञों द्वारा स्थल निरीक्षण एवं तकनीकी आकलन किया जाएगा। समिति यह भी परीक्षण करेगी कि ऐशडाईक की वर्तमान संरचना से भविष्य में जनहानि, संपत्ति की क्षति अथवा पर्यावरणीय नुकसान की कोई संभावित स्थिति तो उत्पन्न नहीं हो सकती।

जांच के दौरान ऐशडाईक की संरचनात्मक एवं तकनीकी कमियों, यदि कोई हों, का भी परीक्षण किया जाएगा तथा प्रभावित एवं आसपास के क्षेत्रों को भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सुधारात्मक एवं निवारक उपायों के संबंध में विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसाएं प्रस्तुत की जाएंगी।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने विशेषज्ञ समिति को जांच पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच में ऐशडाईक के डिजाइन, निर्माण, क्रियान्वयन अथवा संचालन में किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी अथवा लापरवाही सामने आने पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा संबंधित प्रबंधन को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए जाएंगे।

जिला प्रशासन द्वारा ऐशडाईक से संबंधित स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए पर्यावरणीय सुरक्षा, जनसुरक्षा एवं प्रभावित क्षेत्रों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
पूनम बद्रीविशाल साहू भारतीय जनता पार्टी महिला एवं स्वसहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त
Sagar12 Sep

पूनम बद्रीविशाल साहू भारतीय जनता पार्टी महिला एवं स्वसहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूनम बद्रीविशाल साहू को भारतीय जनता पार्टी महिला…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!