12 माह से वेतन न मिलने की वजह से धरने पर बैठे पीएचसी सुजौली के चिकित्सक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*तीन दिन की मोहलत, भुगतान न होने पर लगातार धरना जारी रखने की चेतावनी*
*✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच*
*सुजौली, बहराइच।* प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में तैनात चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह शनिवार सुबह से अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। चिकित्सक का आरोप है कि उन्हें पिछले 12 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि वह लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. आरपी सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। पत्र में उन्होंने कहा था कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के बावजूद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
चिकित्सक के मुताबिक, पीएचसी सुजौली जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर है और चारों तरफ जंगल व नदियों से घिरा हुआ क्षेत्र है। इसके बावजूद वह अस्पताल में 24 घंटे की सेवा देने का प्रयास करते हैं। उनका कहना है कि कठिन और दुर्गम क्षेत्र में लगातार ड्यूटी करने के बावजूद पिछले 12 महीने से उनका वेतन रोक दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वेतन भुगतान को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से अपनी समस्या बताई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी क्रम में शनिवार सुबह डॉ. आरपी सिंह अपने कार्यस्थल पर धरने पर बैठ गए। चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तीन दिन का समय दिया है। यदि इस अवधि में उनके लंबित वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वह धरना लगातार जारी रखने के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होंगे।
डॉ. सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि धरने के दौरान वह मरीजों के उपचार और अपने चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महुली-पोलवा में धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व मांदर की थाप और करम गीतों पर थिरके ग्रामीण, करम…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी। कुठला के चर्चित सीएसपी सौदेबाजी कांड में निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को…
पूरी खबर पढ़ें →
श्योपुर/भोपाल: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। नामीबियाई मूल के 10…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी (थाना विजय राघव गढ़ ) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़।* अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।