रेहड़ में बाइक की टक्कर से फास्ट फूड विक्रेता की मौत, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट #Bijnornews #Rehad
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने फास्ट फूड विक्रेता सचिन कश्यप (28) की ठेली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेली पलट गई और सचिन नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक सचिन पुत्र बोहरन सिंह निवासी डांडी दुर्जन, थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद मूल रूप से उत्तराखंड के काशीपुर में रहकर फास्ट फूड बेचने का काम करता था। वह जाहरवीर गोगा की माड़ी खैराबाद में लगने वाले मेले में दुकान लगाने के लिए शुक्रवार को अपनी ससुराल रामपुर कलां (थाना रेहड़) आया था।
शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वह अपने रिश्तेदार दीपांशु के साथ अपनी बाइक-ठेली लेकर मेले के लिए घर से निकला था। बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर बड़े के नजदीक पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपांशु ठेली से कूद गया, लेकिन सचिन ठेली के नीचे दब गया।
परिजनों ने घायल सचिन को पहले स्थानीय चिकित्सक और फिर जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
पारिवारिक स्थिति:
सचिन के 5 वर्ष और 3 वर्ष के दो विकलांग पुत्र हैं और एक 8 माह की गोद ली हुई पुत्री है। सचिन की मौत से परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
पुलिस का बयान:
सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धनबाद,लोयाबाद : बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र संख्या V के बासुदेवपुर कोलियरी स्थित एकड़ा झारखंड मोड़ के समीप शुक्रवार की…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद, टुंडी : दिनांक 24 सितम्बर 2026 दिन गुरुवार को पश्चिमी भाग टुण्डी प्रखण्ड के मनियाडीह थाना क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
चार दिन से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, पेड़ से लटका था कृष्णा टुडू धनबाद/राजगंज। राजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
जमीन विवाद में हत्या के 9 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद पनियरा/महराजगंज पनियरा…
पूरी खबर पढ़ें →
कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे। महरौनी– नाराहट मार्ग…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश भभुआ/कैमूर। जिला प्रशासन की ओर से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।