Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग।

06 Sep 2026, 01:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली पहुंचे लोग। - HARIDWAR, उत्तराखंड

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 15 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कई दिनों से बेटी के स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद लगाए परिजनों का दुख उसकी मौत से गहरा गया।

बताया गया कि 30 अगस्त को अज्ञात कार ने किशोरी को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया था। गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक उसका उपचार चलता रहा। शनिवार को उसने जिंदगी की जंग हार दी।

किशोरी की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग पहले रेल चौकी पहुंचे। इसके बाद देर रात बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गए। लोगों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को शांत कराया।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उनकी बात सुनी और आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ और भीड़ वापस लौट गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्राम शिवदासपुर में गोकशी की सूचना पर छापा, 280 किलो गोमांस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशु बरामद; चार आरोपी फरार, तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस।
Haridwar22 Sep

ग्राम शिवदासपुर में गोकशी की सूचना पर छापा, 280 किलो गोमांस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, आठ गोवंशीय पशु बरामद; चार आरोपी फरार, तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कलियर क्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में सोमवार रात उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड और…

पूरी खबर पढ़ें →
गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे
Kurukshetra22 Sep

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन
Kurukshetra22 Sep

हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC)…

पूरी खबर पढ़ें →
BIG BREAKING:: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; फोन बंद कर भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
Dehradun22 Sep

BIG BREAKING:: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; फोन बंद कर भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) September 21, 2026 Vande Bharat (देराहदून) क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में एक…

पूरी खबर पढ़ें →
382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न
Kheri22 Sep

382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता उत्साह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!