गढ़पहरा धाम में 17 लाख की लागत से बनेगा टीन शेड, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को मिलेगी स्थायी सुविधा- विधायक लारिया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गढ़पहरा धाम, ग्राम पंचायत कुड़ारी में 17 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। नरयावली विधायक इंजी.
प्रदीप लारिया की पहल से होने वाला यह निर्माण गढ़पहरा धाम में धार्मिक, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराएगा। टीन शेड के निर्माण से मांगलिक कार्यों, धार्मिक आयोजनों एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय नागरिकों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।
साथ ही, गढ़पहरा धाम में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों एवं प्रसिद्ध मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आयोजनकर्ताओं को भी सुविधा मिलेगी। इससे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी आयोजनों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
गढ़पहरा धाम आसपास के क्षेत्रों और जिलों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। आषाढ़ माह में यहां बुंदेलखंड का प्रसिद्ध मेला आयोजित होता आ रहा है।
ऐसे महत्वपूर्ण आस्था केंद्र पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल है। विधायक लारिया ने कहा कि जनता की आवश्यकता के अनुरूप सुविधाओं का निर्माण ही विकास कार्यों की सार्थकता है।
गढ़पहरा धाम में बनने वाला यह टीन शेड धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का क्रमबद्ध रूप से विस्तार हो।
इस अवसर पर जिला मंत्री आफीसर यादव, सरपंच गगन दुबे, मनीष यादव, पुजारी, कड़ोरी लोधी, सेवंत राय, लक्ष्मन दाऊ, तोताराम, कमलेश कराले सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

श्योपुर/भोपाल: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। नामीबियाई मूल के 10…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी (थाना विजय राघव गढ़ ) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय…
पूरी खबर पढ़ें →
*सतना (मध्य प्रदेश)* के सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हुई एक घटना के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 22 सितम्बर 2026/ आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।