पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थानों पर ‘संवाद दिवस’ का हुआ सफल आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज के सभी थानों पर हुआ ‘संवाद दिवस’ का आयोजन, पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर सुनी गई समस्याएं
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थानों पर ‘संवाद दिवस’ का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यप्रणाली, अनुशासन और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों और निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया गया।
‘संवाद दिवस’ के दौरान पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं, सुझाव और कार्य से जुड़ी परेशानियां अधिकारियों के समक्ष खुलकर रखने का अवसर मिला। थाना प्रभारियों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने के साथ-साथ उनका मनोबल भी बढ़ता है, जिसका सीधा लाभ पुलिसिंग व्यवस्था और आम जनता को मिलता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे। महरौनी– नाराहट मार्ग…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश भभुआ/कैमूर। जिला प्रशासन की ओर से…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर। जनपद में हो रही वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी, गाजीपुर के…
पूरी खबर पढ़ें →
भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30…
पूरी खबर पढ़ें →
*SIEL राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच उत्तर प्रदेश नोएडा, 2026: में…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 महिला सम्मान के दावों के बीच रोडवेज परिचालक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप शाहजहांपुर डिपो…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।