धौरहरा में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिली राहत, विधायक ने बांटी राहत किट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखीमपुर खीरी, 06 सितंबर। बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों तक राहत पहुंचाने के अभियान के तहत रविवार को तहसील धौरहरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित मजरा गनापुर और डुंडकी में राहत किट का वितरण किया गया विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने तहसीलदार आदित्य विशाल के साथ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की कठिन परिस्थितियों में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना प्राथमिकता है वितरित राहत किट में आटा, चावल, अरहर की दाल, आलू, तेल, नमक, चीनी, चना, लाई, बिस्कुट, माचिस, मोमबत्ती और साबुन समेत दैनिक जरूरत की कई सामग्री शामिल रही।
इसके अलावा बाल्टी, त्रिपाल, तौलिया, कपड़ा, सैनिटरी पैड, कपड़े धोने का साबुन, मग, डिस्पोजेबल बैग तथा डेटाल/सेवलॉन जैसी आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गईं तहसीलदार आदित्य विशाल ने भी प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और पात्र परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य जारी है राहत किट मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति में उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे। महरौनी– नाराहट मार्ग…
पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश भभुआ/कैमूर। जिला प्रशासन की ओर से…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर। जनपद में हो रही वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी, गाजीपुर के…
पूरी खबर पढ़ें →
भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30…
पूरी खबर पढ़ें →
*SIEL राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच उत्तर प्रदेश नोएडा, 2026: में…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 महिला सम्मान के दावों के बीच रोडवेज परिचालक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप शाहजहांपुर डिपो…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।