सिंगरौली: सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर OLS सर्वेक्षण दल से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा उड़ान सेवा को लेकर सकारात्मक संकेत।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिंगरौली: सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर OLS सर्वेक्षण दल से मिले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा उड़ान सेवा को लेकर सकारात्मक संकेत।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली: सिंगरौलिया हवाई पट्टी को लेकर क्षेत्रवासियों के लिए एक सकारात्मक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार सिंगरौली एयर पोर्ट के विकास को गति मिलती दिखाई पड़ रही है। हवाई पट्टी का ओ एल एस सर्वे प्रारंभ हो गया है और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चार सदस्यीय दल द्वारा हवाई पट्टी एवं आसपास के क्षेत्रों का सर्वे जारी है। इसी क्रम मे लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज सिंगरौलिया हवाई पट्टी पहुंचकर केंद्र से आए OLS सर्वेक्षण दल से भेंट की और सर्वेक्षण से जुड़ी स्थितियों का जायजा लिया।
सांसद ने सर्वेक्षण दल से चर्चा कर अब तक की प्रगति एवं प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान सामने आई जानकारी के अनुसार अब तक की सभी स्थितियां सकारात्मक हैं, जिससे सिंगरौली से हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद और मजबूत हुई है।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संसदीय क्षेत्रवासियों को जानकारी देते हुए कहा कि सर्वे रिपोर्ट सम्मिलित होने के पश्चात हवाई पट्टी के उन्नयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी तथा सिंगरौलिया हवाई पट्टी से विभिन्न महानगरों के लिए उड़ान सेवा प्रारंभ कराने की दिशा में प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से जल्द ही सिंगरौली को हवाई कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण सौगात मिल सकेगी। सिंगरौली में हवाई सेवा शुरू होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति मिलने के साथ उद्योग, व्यापार, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
हवाई पट्टी पर इस दौरान पी डब्लू डी के अभियंता संजय श्रीवास्तव, ओ एल एस सर्वे दल के सदस्य, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा नीरज सिंह परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता, प्यारेलाल चतुर्वेदी, वशिष्ठ पांडेय, अरूण देव पांडेय, दिलशरण सिंह, आलोक शर्मा, अनुराग त्रिपाठी, अंश द्विवेदी रवि पांडेय उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 07 सितंबर 2026 *कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण…
पूरी खबर पढ़ें →
जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहटिया मोमिन टोला में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsखबर मिर्जापुर के जरहा से ब्यूरो इंद्रजीतसिंह की रिपोर्ट वन विभाग स्कूलो बच्चो के लिए जल्द जारी करे…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर नगर परिषद की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर शहर में रोष व्याप्त है…
पूरी खबर पढ़ें →
शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…
पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।