नौतनवा थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 22 वर्षीय युवती की हुई दर्दनाक मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रेलवे ट्रैक पर युवती की दर्दनाक मौत, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
नौतनवा/महराजगंज
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श#व को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक ग्राम कौलही टोला राजधानी निवासी करीब 22 वर्षीय प्रेमशीला रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर घास काट रही थी। इसी दौरान नौतनवा से लक्ष्मीपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55070 की चपेट में वह आ गई।
ट्रेन की च#पेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार शव ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। ग्रामीणों की मदद से मृतका की पहचान प्रेमशीला के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती हादसे का शिकार किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30…
पूरी खबर पढ़ें →
*SIEL राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच उत्तर प्रदेश नोएडा, 2026: में…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 महिला सम्मान के दावों के बीच रोडवेज परिचालक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप शाहजहांपुर डिपो…
पूरी खबर पढ़ें →
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया सेवा कार्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वृद्धाश्रम में…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगरा के फतेहाबाद विधायक का निधन* आगरा की फतेहाबाद सीट से BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर शुक्रवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।