Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

त्योहारों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी सख्त, अफसरों को पैनी नजर रखने के दिए निर्देश

07 Sep 2026, 07:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
त्योहारों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी सख्त, अफसरों को पैनी नजर रखने के दिए निर्देश - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

त्योहारों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी सख्त, अफसरों को पैनी नजर रखने के निर्देश
महराजगंज। महराजगंज।

जनपद में शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार, 07 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, आगामी त्योहारों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। डीएम और एसपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखने, आवश्यकता के अनुसार फ्लैग मार्च कराने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

साथ ही तहसील और थाना स्तर पर प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक महकमे के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी और प्रभावी सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिल जमा करने के लिए शनिवार-रविवार भी खुला रहेगा बेगूं बिजली कार्यालय
Chittorgarh25 Sep

बिल जमा करने के लिए शनिवार-रविवार भी खुला रहेगा बेगूं बिजली कार्यालय

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के बेगूं उपखंड कार्यालय ने विद्युत बकाया उपभोक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत- जन सेवा अभियान’ के तहत राज्य स्तरीय युवा संवाद का हुआ सीधा प्रसारण वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिले के विद्यार्थी और युवा जिला कलक्टर ने विद्यार्थिय
विकसित भारत- जन सेवा अभियान* *जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित* *27 सितंबर तक जिले के सभी आंग
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों एवं लंबित वादों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा सभागार निर्धारित समय सीमा से अधिक समय से लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्त
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!