सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर जिले में यूजीसी कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने और सवर्ण आयोग के गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता माधव बाबू चौक से जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर पहुंचे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। तहसील परिसर पहुंचने के बाद सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर इसे समाप्त करने तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे ने कहा कि सवर्ण समाज लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण व्यवस्था समाप्त नहीं की जाती, यूजीसी कानून वापस नहीं लिया जाता और सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsखबर मिर्जापुर के जरहा से ब्यूरो इंद्रजीतसिंह की रिपोर्ट वन विभाग स्कूलो बच्चो के लिए जल्द जारी करे…
पूरी खबर पढ़ें →
कक्षा तीन, पांच, छह और आठ के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…
पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 2 बजे चौकी ओयल क्षेत्र के कस्बा ओयल के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।