Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी सजाओ व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

08 Sep 2026, 11:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी सजाओ व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित - BHILWARA, राजस्थान

शाहपुरा। स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने हेतु मटकी सजाओ एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ. परमेश्वर कुमावत ने बताया कि भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति विद्यार्थियों में आस्था, कला और रचनात्मकता का संचार करने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा जन्माष्टमी के विभिन्न दृश्यों को अपनी कला के माध्यम से जीवंत कर दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती मंजू सेन, लोकेश चौधरी एवं डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत शामिल रहे।
कार्यक्रम प्रभारी रत्ना टेलर व सोनम लढ्ढा ने बताया कि प्रतियोगिताओं को दो वर्गों (जूनियर एवं सीनियर) में विभाजित किया गया था। छात्र-छात्राओं ने मटकी सज्जा में शीशे, गोटा-पत्ती, रंगों व अन्य सजावटी सामग्रियों का उपयोग कर मनमोहक मटकियां तैयार कीं, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में रंगों के खूबसूरत संयोजन से कृष्ण-कन्हैया के मनोहारी चित्र उकेरे।
प्रतियोगिता के समापन पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार धाकड़ ने विजेताओं के परिणामों की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी सह-शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे

चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम आरव ठठेरा, द्वितीय परी साहू एवं कविता रैगर, तृतीय विकास बैरवा एवं निर्मल धाकड़ तथा सीनियर वर्ग में प्रथम दीपिका बलाई एवं चारवी बारहठ, द्वितीय अक्षी दाधीच, तृतीय श्रेया कुमावत एवं साक्षी जैन रही ।

मटकी सजाओ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम लक्षिता महावर एवं आराध्या माहेश्वरी, द्वितीय राधिका माहेश्वरी एवं अनुष्का सोयल, तृतीय वैष्णवी पोरवाल तथा जूनियर वर्ग में प्रथम गीतिका खटीक, द्वितीय पलक नायक एवं माही नूर शेख तथा तृतीय परिधि अजमेरा एवं राधिका खारोल रही ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत
Chandrapur08 Sep

बल्लारपुर न.प. की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, पारदर्शिता को लेकर शहर में चर्चा तेज; जिलाधिकारी से की गई शिकायत

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: बल्लारपुर नगर परिषद की ऑफलाइन निविदा प्रक्रिया को लेकर शहर में रोष व्याप्त है…

पूरी खबर पढ़ें →
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti08 Sep

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं*

� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!