Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना बण्डा एवं थाना विनायका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 14 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 225.12 लीटर अवैध देशी शराब जब्त

08 Sep 2026, 11:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थाना बण्डा एवं थाना विनायका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 14 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 225.12 लीटर अवैध देशी शराब जब्त - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बण्डा एवं थाना विनायका पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना बण्डा में अपराध क्रमांक 658/2026, धारा 105, 123, 3(5) बीएनएस एवं 49(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 345 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, कुल 62.4 लीटर जप्त की गई।

– जुझार सिंह, पिता ब्रजेन्द्र सिंह लोधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नौराज थाना बण्डा — 240 पाव, 43.2 लीटर
– दिनेश सिंह, पिता गुलाब सिंह लोधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नौराज थाना बण्डा — 40 पाव, 7.2 लीटर
– मनोहर लोधी, पिता गुलजार लोधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नौराज थाना बण्डा — 30 पाव, 5.4 लीटर
– राजा लोधी, पिता आधार सिंह लोधी, उम्र 45 वर्ष, निवासी गूगरा थाना बण्डा — 35 पाव, 6.3 लीटर थाना विनायका में अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 105, 123, 3(5) बीएनएस एवं 49(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 904 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, कुल 162.72 लीटर जप्त की गई।- चन्द्रभान उर्फ चंदू, पिता द्वारिका सिंह राजपूत, उम्र 42 वर्ष, निवासी ततरवारा थाना बण्डा — 820 पाव, 147.6 लीटर- भगवान सिंह, पिता देवी सिंह लोधी, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम पाटन थाना विनायका — 43 पाव, 7.74 लीटर – अरविन्द यादव, पिता आशाराम यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी पाटन थाना विनायका — 22 पाव, 3.96 लीटर – मानसीग, पिता बिहारी अहिरवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पाटन थाना विनायका — 19 पाव, 3.42 लीटर थाना बण्डा एवं थाना विनायका के दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल 1249 पाव देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब, मात्रा 225.12 लीटर जप्त की गई।

पुलिस द्वारा दोनों प्रकरणों में कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया गया है।

न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रकरणों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। सागर पुलिस द्वारा जिले में अवैध एवं अमानक शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के दृष्टिगत अवैध तथा जहरीली शराब के कारोबार के विरुद्ध पूरी सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वधू मूल्य (दापा प्रथा) के नाम पर बेटियों का सौदा, कुप्रथा की आड़ में घुट रहा मासूमों का दम
Khargone (West Nimar)27 Oct

वधू मूल्य (दापा प्रथा) के नाम पर बेटियों का सौदा, कुप्रथा की आड़ में घुट रहा मासूमों का दम

बड़वाह/पुनासा। सदियों पुरानी कुप्रथाएँ आज भी आधुनिक समाज के लिए एक बड़ा कलंक बनी हुई हैं। एक ओर…

पूरी खबर पढ़ें →
परिजन की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली,, विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब
Katni27 Oct

परिजन की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली,, विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब

कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!