Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील एवं ब्लॉक इकाई देवरी ने एकजुटता के साथ बुलंद की कर्मचारियों की आवाज

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तहसील एवं ब्लॉक इकाई देवरी ने एकजुटता के साथ बुलंद की कर्मचारियों की आवाज - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भारतीय मजदूर संघ एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, तहसील एवं ब्लॉक इकाई देवरी द्वारा कर्मचारी हितों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर अनुविभागीय दंडाधिकारी देवरी को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं जायज मांगों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

ऐसे में कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं न्यायोचित समाधान आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, तहसील अध्यक्ष जगनारायण तिवारी, तहसील कोषाध्यक्ष कुलदीप डिहा, तहसील सचिव मोहर कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार मिश्रा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष हेमंत पाठक एवं ब्लॉक सचिव मोहन सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि अशोक राजौरिया, दीपक पाराशर, गोविंद रतिदिया (स्वास्थ्य विभाग), शिवलाल लडिया एवं सुभाषित श्रीवास्तव की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं संगठन मंत्री गिरवर दीनान, ओमप्रकाश ठाकुर, कन्हैया लाल ताम्रकार, हरगोविंद लोधी एवं भूपेन्द्र माण्डवे उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष शिवशंकर लोधी (पटवारी), मनोज मिश्रा (सचिव), झलकन पटेल, विपिन प्रजापति, घनश्याम लोधी, अभिषेक राजौरिया, रूपक रिछारिया, श्रीमती राधा राय, श्रीमती क्रांति ठाकुर, योगेन्द्र सोनी, संजय सोनी, सचिन गुरु, उमेश मिश्रा (रोजगार सहायक) एवं प्रकाश राय ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके साथ ही सहसचिव भवानी प्रसाद लोधी, महेन्द्र साहू, डॉ.

सीताराम आठ्या (स्वास्थ्य विभाग), लीलाधर यादव (सचिव), जितेन्द्र सेन, सतीश हलवी एवं महेन्द्र यादव सहित अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारी एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से कर्मचारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पदाधिकारियों ने शासन से अपेक्षा व्यक्त की कि ज्ञापन में उल्लेखित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कर्मचारियों ने एकजुटता, संगठन की मजबूती और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ में भारत विकास परिषद का नौ सितंबर से शुरू होगा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
Moradabad08 Sep

कांठ में भारत विकास परिषद का नौ सितंबर से शुरू होगा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

भारत विकास परिषद के प्रांतीय आह्वान पर परिषद की कांठ शाखा के तत्वावधान में कांठ नगर एवं क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
Hardoi08 Sep

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर…

पूरी खबर पढ़ें →
जाम से कराहते शहर को मिलेगी राहत, डीएम-एसपी ने खुद संभाली यातायात की कमान
Purbi Champaran08 Sep

जाम से कराहते शहर को मिलेगी राहत, डीएम-एसपी ने खुद संभाली यातायात की कमान

यातायात थाना में बैठक कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मीना बाजार से छतौनी चौक तक किया फ्लैग…

पूरी खबर पढ़ें →
अचानक से महिला गायब अपहरण है या क्या है यह मामला अभी तक सामने नहीं आया
Lucknow08 Sep

अचानक से महिला गायब अपहरण है या क्या है यह मामला अभी तक सामने नहीं आया

रिपोर्टिंग कर रहे हैं जिला फर्रुखाबाद से लखीमपुर खीरी रोशन लाल उर्फ भानू✅✅✅✅ नाम शैलेंद्र कुमार पत्नी का…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे
Jodhpur08 Sep

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे

जोधपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर राजस्थान आएंगे। डॉ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!