Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

70 रुपए किलो वाली चीनी 45 रुपए हुई, ग्राहक को कब मिलेगी इस भाव पर?

09 Sep 2026, 02:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
70 रुपए किलो वाली चीनी 45 रुपए हुई, ग्राहक को कब मिलेगी इस भाव पर? - सागर, मध्य प्रदेश

भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * चीनी के दाम में डेढ़ महीने पहले शुरू हुई तेज उछाल अब धीमी पड़ गई है। जुलाई-अगस्त में ₹44 प्रति किलो के आसपास रहने वाला चीनी का एक्स-मिल भाव ₹70 किलो तक पहुंच गया था, लेकिन सरकारी सख्ती, बाजार में जमा अतिरिक्त स्टॉक निकलने और नई खरीद कमजोर पड़ने से अब यह फिर ₹44-₹45 किलो पर आ गया है।

हालांकि एक्स-मिल भाव में भारी गिरावट के बावजूद उपभोक्ताओं को अभी इसका पूरा लाभ नहीं मिला है और बाजार में चीनी 60-63 रुपये किलो के आसपास बिक रही है। एक्स-मिल भाव में गिरावट का असर सबसे पहले थोक बाजार पर पड़ता है।

नीचे तक असर पहुंचने में समय लगेगा। मिल से निकलने के बाद चीनी थोक कारोबारी, वितरक और फिर खुदरा दुकानदार तक पहुंचती है।

तेजी के दौरान महंगे दाम पर खरीदा गया पुराना स्टाक भी अभी बाजार में है। कारोबारी उसे लागत से नीचे बेचने के बजाय पुराना भाव ही बनाए रखते हैं।

चीनी उद्योग के मुताबिक एक्स-मिल भाव में आई गिरावट का असर खुदरा बाजार में पूरी तरह दिखने में कम से कम सात से 10 दिन लग सकते हैं। फिलहाल तेजी के दौरान बढ़े करीब ₹26-₹27 किलो के भाव में लगभग पूरी बढ़ोतरी खत्म हो चुकी है।

अगले कुछ दिनों में थोक बाजार में इसका असर और साफ दिखाई दे सकता है। 5 सितंबर को महाराष्ट्र में एम-ग्रेड चीनी का एक्स-मिल भाव ₹4,350 क्विंटल और कर्नाटक में ₹4,380 क्विंटल रहा।

दरअसल, चीनी की उपलब्धता को लेकर आशंका पैदा हुई तो थोक उपभोक्ताओं और कारोबारियों ने जरूरत से ज्यादा चीनी खरीदकर रख ली। इससे बाजार में उपलब्ध स्टाक घट गया और दाम तेजी से बढ़ने लगे।

लेकिन सरकार के हस्तक्षेप के बाद बाजार पलट गया। 1 सितंबर से थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी का स्टाक अधिकतम 15 दिन की जरूरत तक सीमित कर दिया गया।

इससे जिन कारोबारियों के पास जरूरत से ज्यादा माल जमा था, उन्हें बाजार में निकालना पड़ा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वधू मूल्य (दापा प्रथा) के नाम पर बेटियों का सौदा, कुप्रथा की आड़ में घुट रहा मासूमों का दम
Khargone (West Nimar)27 Oct

वधू मूल्य (दापा प्रथा) के नाम पर बेटियों का सौदा, कुप्रथा की आड़ में घुट रहा मासूमों का दम

बड़वाह/पुनासा। सदियों पुरानी कुप्रथाएँ आज भी आधुनिक समाज के लिए एक बड़ा कलंक बनी हुई हैं। एक ओर…

पूरी खबर पढ़ें →
परिजन की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली,, विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब
Katni27 Oct

परिजन की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली,, विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब

कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…

पूरी खबर पढ़ें →
म.प्र.शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बालाघाट के सहयोग से गोंड जनजाति के महानायकों पर आधारित तीन दिवसीय नृत्य नाटिका का द्वितीय दिवस प्रस्तुती ‘राजा लोहगुंडी’ का सफल मंचन हुआ
error: Content is protected !!