Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

FLN एवं NCERT पुस्तक आधारित पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू ।

09 Sep 2026, 01:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
FLN एवं NCERT पुस्तक आधारित पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू । - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

FLN एवं NCERT पुस्तक आधारित पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू । नवाबगंज।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देश पर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बाबागंज में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का FLN एवं NCERT पुस्तक आधारित पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के चतुर्थ चरण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राधे श्याम वर्मा के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राधे श्याम वर्मा ने कहा कि बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करना राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। इसके लिए सभी शिक्षक प्रशिक्षण को पूरी तन्मयता एवं गंभीरता से प्राप्त करें तथा प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं शिक्षण रणनीतियों का प्रभावी उपयोग विद्यालयों में करें, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षा प्रदान की जा सके।

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को FLN की अवधारणा, भाषा एवं गणित की आधारभूत दक्षताओं, NCERT की नवीन पाठ्यपुस्तकों तथा उनके अनुरूप प्रभावी शिक्षण-अधिगम की रणनीतियों से अवगत कराया जा रहा है।

प्रत्येक शिफ्ट में 100 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में संदर्भदाता शैलेन्द्र कुमार , विमल अग्निहोत्री, अभिषेक कुमार मौर्या, जितेंद्र बहादुर पटेल, अब्दुल कदीर जी के द्वारा विभिन्न विषयों एवं गतिविधियों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गतिविधि आधारित, बाल-केंद्रित एवं आनंददायी शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन टीम के ब्लॉक समन्वयक संदीप सोनकर, तकनीकी सहायक राजू खान, फिरोज खान, सहित समस्त प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा प्रभावी शिक्षण के लिए उपयोगी रणनीतियों पर चर्चा की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच
Sagar09 Sep

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्
Chhindwara09 Sep

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ् गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा विधानसभा अमरवाड़ा की सिंगोड़ी क्षेत्रीय बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!