बीएमसी के वार्डों में जाकर मुख्यमंत्री डा.यादव ने जाना बंडा के पीड़ितों का हाल, परिजनों को बंधाया ढांढस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा के अवैध जहरीली शराब मामले के पीड़ितों को त्वरित राहत देने और उनका ढांढस बंधाने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे।
उन्होंने अस्पताल के वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना और पीड़ित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने परिजनों से कहा कि सरकार हर स्थिति में आपके साथ है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रत्येक मरीज के पास जाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति देखी।
पीड़ितों के परिजनों से पूछा ’’परिवार में कौन-कौन है? चिंता मत करिए, सरकार हर स्थिति में आपके साथ खड़ी है।’’ मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार और सांत्वना भरे शब्दों से पीड़ित परिवारों की आंखों में आस और ढांढस साफ नजर आया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बीएमसी के प्रभारी डीन, अधीक्षक और वरिष्ठ चिकित्सकों से पीड़ितों को सर्वाेत्तम इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है साथ ही आवश्यक दवाओं, टेस्ट और विशेषज्ञों की तैनाती 24 घंटे सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, रहली विधायक गोपाल भार्गव, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, देवरी विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, श्रीमती रानी कुशवाहा, शैलेष केशरवानी, कमिश्नर दिलीप कुमार, डीआईजी एसएस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, प्रभारी डीन डॉ.
अमर गंगवानी, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, डॉ.
सौरभ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ मौजूद था।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Gyanauli mod ke pass bike aur Ban ki Takkar mein do vyakti Ghayal Rbm mein aspataal mein Bharti
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।