Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: एसडीएम देवसर के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 से हटाया गया अतिक्रमण।

10 Sep 2026, 06:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: एसडीएम देवसर के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 से हटाया गया अतिक्रमण। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: एसडीएम देवसर के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 से हटाया गया अतिक्रमण।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली: देवसर बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 के किनारे लंबे समय से अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अतिक्रमण के संबंध में समय-समय पर प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की पुख्ता कार्रवाई की गई।
एसडीएम देवसर के नेतृत्व में राजस्व एवं संबंधित विभागों के अमले द्वारा तहसील देवसर अंतर्गत ग्राम नौढ़िया एवं देवसर बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा में किए गए अनधिकृत निर्माण एवं अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क की सीमा में किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग के दोनों ओर का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन सुगम होने के साथ ही सड़क सुरक्षा की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। विशेष रूप से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं एवं दुर्घटना की आशंका को कम करने में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शासकीय भूमि की सीमा में किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण अथवा अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शासकीय भूमि की सीमा में अतिक्रमण न करें तथा यातायात एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ 50 गायों को लेकर कार्रवाई की मांग, कधवन-कोलझिकी पंचायत में रेलवे लाइन के पास मौजूद हैं पशु
A2Z सभी खबर सभी जिले की09 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ 50 गायों को लेकर कार्रवाई की मांग, कधवन-कोलझिकी पंचायत में रेलवे लाइन के पास मौजूद हैं पशु

गढ़वा जिला खरौंधी भवनाथपुर श्री बंशीधर नगर रमना विशुनपुरा मझिआंव क्षेत्र से गायों को कथित रूप से अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
Mahrajganj09 Sep

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में समस्याओं और मांगों को लेकर भाकियू टिकैत की अधिकारियों से हुई त्रिपक्षीय वार्ता
Moradabad09 Sep

कांठ में समस्याओं और मांगों को लेकर भाकियू टिकैत की अधिकारियों से हुई त्रिपक्षीय वार्ता

कांठ में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की त्रिपक्षीय वार्ता बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!