Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण कर हितग्राहियों को दें योजनाओं का लाभ- कलेक्टर श्री गौरव बैनल।

11 Sep 2026, 08:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण कर हितग्राहियों को दें योजनाओं का लाभ- कलेक्टर श्री गौरव बैनल। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण कर हितग्राहियों को दें योजनाओं का लाभ- कलेक्टर श्री गौरव बैनल।

डीएलसीसी की बैठक में बैंकवार प्रकरणों एवं निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा।

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएलसीसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों से बैंकवार प्राप्त प्रकरणों, स्वीकृत एवं लंबित प्रकरणों तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन और बैंकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बैंकों में प्राप्त प्रकरणों का लक्ष्य के अनुरूप त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत प्रकरणों में हितग्राहियों को एक सप्ताह के भीतर ऋण अथवा सहायता राशि का वितरण सुनिश्चित करें। वहीं लंबित प्रकरणों का 15 दिवस के भीतर निराकरण कर हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने की कार्रवाई पूर्ण करें।
कलेक्टर ने विशेष रूप से स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज उपलब्ध कराने से उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने तथा आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र पथ विक्रेताओं के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही योजना से लाभान्वित हो सकें।
कलेक्टर ने कहा कि तीसरे क्वार्टर तक स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैंकों को प्रेषित प्रकरणों की लगातार मॉनिटरिंग करें तथा बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण कराएं। हितग्राही के आवेदन में किसी दस्तावेज अथवा जानकारी की कमी होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी बैंकर्स के साथ समन्वय कर आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कराने की कार्रवाई करें, जिससे केवल दस्तावेजी कमी के कारण कोई पात्र प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरणों की संयुक्त रूप से जांच कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, स्वीकृत प्रकरणों में वितरण की स्थिति की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने एलडीएम को निर्देश दिए कि प्राथमिकता क्षेत्र ऋण  के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, विशेषकर कृषि, लघु एवं सूक्ष्म उद्यम तथा कमजोर वर्गों को निर्धारित ऋण सुविधा उपलब्ध कराने में बैंक सक्रियता से कार्य करें। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देश दिए कि इन योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए बैंक शाखा एवं ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वित रूप से कार्य करें। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संघप्रिय सहित विभागीय अधिकारी एवं बैकर्स उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार
Azamgarh27 Oct

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026
Surajpur27 Oct

युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026

विकसित भारत / 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से युवाओं को जोड़ने की पहल सूरजप / छत्तीसगढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला पदाधिकारी ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश l
Gaya27 Oct

जिला पदाधिकारी ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश l

*जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र…

पूरी खबर पढ़ें →
नशामुक्त बिहार अभियान को गांव -गांव, घर -घर तक पहुंचाना है -मुख्यमंत्री
Gaya27 Oct

नशामुक्त बिहार अभियान को गांव -गांव, घर -घर तक पहुंचाना है -मुख्यमंत्री

संख्या-cm-742 27/10/2026 'नशामुक्त बिहार अभियान' को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है :- मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!