एक परिसर, एक अधीक्षिका व्यवस्था यथावत रखने विधायक लारिया ने छात्राओं को दिया भरोसा, अनुरोध स्वीकार होने पर छात्राओं के चेहरे खिले
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रजाखेड़ी स्थित नरयावली विधायक कार्यालय में बड़तूमा स्थित शासकीय अजा, अजजा कन्या जूनियर, सीनियर एवं पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास की छात्राओं ने विधायक इंजी. प्रदीप लारिया से भेंट कर छात्रावास की समस्त इकाइयों की जिम्मेदारी एक ही अधीक्षिका के अधीन यथावत रखने का अनुरोध किया।
छात्राओं ने विधायक लारिया को बताया कि अब तक एक ही अधीक्षिका द्वारा छात्रावास की विभिन्न इकाइयों की व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा था। इससे छात्राओं की आवश्यकताओं, समस्याओं और दैनिक व्यवस्थाओं पर समुचित ध्यान दिया जाता था।
वर्तमान में जूनियर इकाई की जिम्मेदारी दूसरी अधीक्षिका को दिए जाने से एक ही परिसर में व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों का विभाजन हो गया है, जिससे छात्रावास के सुचारु संचालन में असुविधा महसूस हो रही है। छात्राओं ने कहा कि जब जूनियर, सीनियर एवं पोस्ट मैट्रिक तीनों कन्या छात्रावास इकाइयां एक ही परिसर में संचालित हैं, तो संपूर्ण परिसर की जिम्मेदारी एक ही अधीक्षिका के अधीन रहना छात्राओं की सुविधा, समन्वय और बेहतर व्यवस्थाओं की दृष्टि से अधिक उचित रहेगा।
विधायक लारिया ने छात्राओं की बात को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए एक परिसर, एक अधीक्षिका की व्यवस्था यथावत रखने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुविधा और छात्रावास की बेहतर व्यवस्थाएं प्राथमिकता हैं।
लारिया ने छात्राओं को यह भी आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही बड़तूमा स्थित छात्रावास पहुंचकर छात्राओं की कुशलक्षेम जानेंगे तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगे। विधायक द्वारा उनकी बात को सम्मानपूर्वक स्वीकार किए जाने और व्यवस्था यथावत रखने के आश्वासन से छात्राओं में खुशी की लहर दिखाई दी।
छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री लारिया का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*जैतवारा रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेनों के ठहराव की माँग तेज़, यात्रियों ने उठाई आवाज़* जैतवारा (सतना)। स्थानीय…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मां नर्मदा के तट पर अब सागर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक कार्यालय, रजाखेड़ी में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर के स्कीम 171 के पीड़ित 6,000 रहवासियों ने 33 साल से प्लॉट न मिलने पर आईडीए कार्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर/तेजकुमार जारवाल/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज/ मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति और सरकारी खर्च को लेकर सियासी बहस के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील स्थित ऐतिहासिक मोहनगढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।