कांठ में तिरंगा महायात्रा की तैयारियों को लेकर गांवों में पहुंचे विक्रांत सिंह, 28 सितंबर को आयोजित महायात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता का किया आह्वान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विधानसभा क्षेत्र 25-कांठ में आगामी 28 सितंबर को आयोजित होने वाली “जय जवान, जय किसान तिरंगा महायात्रा” की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नु’ के नेतृत्व में होने वाली इस महायात्रा को लेकर भाजपा जिला मंत्री एवं पूर्व विधायक के पुत्र विक्रांत सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया।
विक्रांत सिंह ने ग्राम पौटा, आवि हाफिजपुर, मिलक, काजीखेड़ा, पैगंबरपुर एवं अलीपुरा कुई पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की और महायात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से 28 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा महायात्रा में शामिल होकर इसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “जय जवान, जय किसान तिरंगा महायात्रा” देश के वीर जवानों, अन्नदाता किसानों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित होगी। महायात्रा के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामवासियों ने महायात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग और अधिक संख्या में सहभागिता का आश्वासन दिया। गांवों में महायात्रा को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
Report: Pankaj Kanth, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर की स्योहारा थाना पुलिस ने गोवंश कटान के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुगम…
पूरी खबर पढ़ें →
रोशन लाल उर्फ भानू प्राप्त राजनीतिक में उतरने वाले हैं जिला फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं रोशन लाल…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश ## **₹6.41 करोड़ के हर्जाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
विशेष महा-पड़ताल सहारनपुर | कलेक्ट्रेट मस्जिद विध्वंस के बाद मिले 20 फीट गहरे कुएं का ऐतिहासिक सच सहारनपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।