मंदिर निर्माण की खुदाई में मिला पुराना लॉकर, प्रशासन की मौजूदगी में खुलेगा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रमना। थाना क्षेत्र के शिवाला मंदिर के नव निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को खुदाई में एक पुराना लॉकर मिलने से इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया। लॉकर मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बताया गया कि कुछ लोग लॉकर को एनएच किनारे रामगढ़ टोला स्थित एक महुआ पेड़ के नीचे ले गए और उसे खोलने का प्रयास किया। लॉकर के अंदर पुराने सिक्के, सोना-चांदी अथवा अन्य कीमती सामान होने की तरह-तरह की चर्चाएं ग्रामीणों के बीच होने लगीं। हालांकि, लॉकर के अंदर वास्तव में क्या है, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
लॉकर मिलने की सूचना पर रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लॉकर को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार लॉकर को खोला जाएगा। इसके बाद लॉकर के अंदर से प्राप्त वस्तुओं की जांच एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति लॉकर या उसमें मौजूद सामान पर अपना दावा करता है, तो उसके दावे की जांच वैध दस्तावेज एवं वंशावली समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
फिलहाल लॉकर को लेकर ग्रामीणों में उत्सुकता बनी हुई है और सभी की नजर प्रशासन द्वारा इसे खोले जाने की प्रक्रिया पर टिकी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी आगामी गणेश उत्सव एवं गणेश चौक में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को दृष्टिगत रखते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 12.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक,…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 12.9.26.को साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमहत्वपूर्ण सूचना विषय: सिंगरा स्थान न्यू GLSR एवं पुराने GLSR से संबद्ध क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित होने के…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक 12 . 9 .2026 को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गया शहरी अंतर्गत विष्णु पद मंदिर, अक्षय वट, मंगला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।