Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर के प्रयासों से गनियारी में निर्माणाधीन पीजी कॉलेज को मिलेगी 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात।

13 Sep 2026, 08:05 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: कलेक्टर के प्रयासों से गनियारी में निर्माणाधीन पीजी कॉलेज को मिलेगी 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: कलेक्टर के प्रयासों से गनियारी में निर्माणाधीन पीजी कॉलेज को मिलेगी 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात।

₹12.18 करोड़ की लागत से बनेगा सिंगरौली का भव्य ऑडिटोरियम, NCL ने दी स्वीकृति।

सिंगरौली: सिंगरौली जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल साकार होने जा रही है। कलेक्टर के विशेष प्रयासों से गनियारी में निर्माणाधीन पीजी कॉलेज परिसर में 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए NCL द्वारा ₹12 करोड़ 18 लाख 31 हजार 490 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

गनियारी में विकसित हो रहे इस नए शैक्षणिक परिसर को आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त कैंपस के रूप में विकसित करने की दिशा में कलेक्टर द्वारा ऑडिटोरियम का प्रस्ताव तैयार कराया गया था। प्रस्ताव को NCL के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इसे CSR के तहत स्वीकृति प्राप्त हुई है। NCL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 22 अगस्त 2026 को हुई 320वीं बैठक में CSR कमेटी की अनुशंसा पर इस परियोजना को मंजूरी दी गई है। परियोजना को जिला प्रशासन, सिंगरौली एवं NCL के मध्य MoU के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा।

यह ऑडिटोरियम सिंगरौली शहर में अपनी तरह का एक महत्वपूर्ण और विशिष्ट शैक्षणिक-सांस्कृतिक अधोसंरचना केंद्र होगा। 400 विद्यार्थियों की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में शैक्षणिक कार्यक्रमों, व्याख्यानों, सेमिनार, कार्यशालाओं, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार एवं गुणवत्ता को नई गति मिलेगी।

गनियारी में विकसित हो रहा पीजी कॉलेज परिसर सिंगरौली में आधुनिक शिक्षा के नए केंद्र के रूप में आकार ले रहा है और 400 सीटर ऑडिटोरियम इस कैंपस की सुविधाओं को एक महत्वपूर्ण नया आयाम प्रदान करेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa13 Sep

मिठाई दुकानों में जांच, 100 किलो खराब रसगुल्ला नष्ट

मिठाई दुकानों में जांच, 100 किलो खराब रसगुल्ला नष्ट बिशुनपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बिना लाइसेंस…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa13 Sep

मंदिर निर्माण की खुदाई में मिला पुराना लॉकर, प्रशासन की मौजूदगी में खुलेगा

रमना। थाना क्षेत्र के शिवाला मंदिर के नव निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को खुदाई में एक पुराना…

कटनी की ग्राम पंचायते टैक्स कलेक्शन और आनलाइन व्यवस्था में रचा नया इतिहास
Katni13 Sep

कटनी की ग्राम पंचायते टैक्स कलेक्शन और आनलाइन व्यवस्था में रचा नया इतिहास

कटनी: जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में कटनी जिले के ग्रामीण…

पूरी खबर पढ़ें →
नागरिको की समस्याओ के निराकरण को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरिक्षण
Katni12 Sep

नागरिको की समस्याओ के निराकरण को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरिक्षण

कटनी नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से…

पूरी खबर पढ़ें →
गणेश उत्सव की तैयारी को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया गणेश चौक का स्थल निरीक्षण
Katni12 Sep

गणेश उत्सव की तैयारी को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया गणेश चौक का स्थल निरीक्षण

कटनी आगामी गणेश उत्सव एवं गणेश चौक में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को दृष्टिगत रखते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!