मिठाई दुकानों में जांच, 100 किलो खराब रसगुल्ला नष्ट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिशुनपुरा। दशहरा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर की गई। टीम में अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएस सिंह एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी किरण हेमब्रम शामिल थीं।
निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, भंडारण व्यवस्था तथा खाद्य लाइसेंस की जांच की। गांधी चौक स्थित न्यू शुभम स्वीट्स एंड फास्ट फूड में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। जांच के दौरान फ्रीजर में बासी कच्चा समोसा भी पाया गया। प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित होता मिला।
वहीं अमित स्वीट्स में जांच के दौरान करीब 100 किलो खराब रसगुल्ला पाया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर ही खराब रसगुल्ले को नष्ट करा दिया। इसके अलावा मिठाई का सिरा साफ करने के लिए औद्योगिक उपयोग वाला हाइड्रो प्रयोग किए जाने की बात सामने आने पर प्रतिष्ठान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अमित स्वीट्स भी बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित पाया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को वैध खाद्य लाइसेंस लेकर ही कारोबार करने, प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों को ढककर रखने का निर्देश दिया। टीम ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारों के मद्देनजर विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के मिठाई एवं खाद्य कारोबारियों में हड़कंप देखा गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी आगामी गणेश उत्सव एवं गणेश चौक में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को दृष्टिगत रखते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 12.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक,…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 12.9.26.को साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमहत्वपूर्ण सूचना विषय: सिंगरा स्थान न्यू GLSR एवं पुराने GLSR से संबद्ध क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित होने के…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक 12 . 9 .2026 को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गया शहरी अंतर्गत विष्णु पद मंदिर, अक्षय वट, मंगला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।