Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

आठ गांवों की 34 हे. भूमि होगी अधिग्रहित

14 Sep 2026, 11:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आठ गांवों की 34 हे. भूमि होगी अधिग्रहित - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

, सिद्धार्थनगर : शामली-गोरखपुर हाईस्पीड एक्सप्रेस

के निर्माण की दिशा में जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब एक और चरण में पहुंच गई है। एक्सप्रेसवे के अलावा आरओबी, पटरी और टोल प्लाजा के आसपास अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता सामने आने के बाद बांसी तहसील क्षेत्र के आठ गांवों में 34.1015 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की ओर से जिला प्रशासन को पत्र भेजे जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण के लिए बांसी तहसील के महोखवा, बहादुरपुर, भटौली, सौरवामाफी, सुहईकनपुरवा, अक्लोही, परसा और सिरसिया गांव को चिह्नित किया गया है। एनएचएआइ की ओर से एक्सप्रेसवे के निर्माण लिए श्री-ए का प्रकाशन पहले ही कराया जा चुका है। गजट में दर्ज गाटों के आधार पर अब प्रभावित भूमि का स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के लिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के स्तर से संयुक्त टीम गठित की गई है। इसमें एनएचएआइ, संबंधित तहसीलों के लेखपाल और विशेष भूमि अध्याप्ति विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। टीम निर्धारित तिथियों पर संबंधित गांवों में पहुंचकर प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करेगी । सत्यापन के बाद अधिग्रहण की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। जिले में एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 62.25 किलोमीटर प्रस्तावित है। पहले चरण में बांसी के 20, डुमरियागंज के 28 और इटवा के 15 गांव शामिल हैं। चेनज 613.400 से 658.564 तक करीब 45.16 किलोमीटर मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। दूसरे चरण में बांसी तहसील के 26 गांवों में चेनज 659.300 से 676.390 तक करीब 17.09 किलोमीटर एक्सप्रेसवे बनाया जाना है। इस संबंध में गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि एनएचएआइ से अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का पत्र मिला है। आठ गांवों में 34.1015 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है। संयुक्त टीम स्थलीय सत्यापन करेगी और शासन व निर्धारित नियमों के अनुसार अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिना पंजीयन वाहन सुपुर्द करने वाले डीलरों पर होगी कठोर कार्रवाई, आरटीओ ने दिए औचक निरीक्षण के निर्देश
Sagar22 Sep

बिना पंजीयन वाहन सुपुर्द करने वाले डीलरों पर होगी कठोर कार्रवाई, आरटीओ ने दिए औचक निरीक्षण के निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा परिपत्र के माध्यम से…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाडियों का मंडल स्तरीय चयन टरायल हेत् चयन
Hamirpur22 Sep

जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाडियों का मंडल स्तरीय चयन टरायल हेत् चयन

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 22 सितम्बर, 2026 *जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06…

पूरी खबर पढ़ें →
पात्र राशन कार्ड धारकों को सितंबर में पूर्व की भांति गेहूं व चीनी तथा अक्टूबर में गेहूं बाजरा व चीनी का किया जाएगा वितरण
Nuh22 Sep

पात्र राशन कार्ड धारकों को सितंबर में पूर्व की भांति गेहूं व चीनी तथा अक्टूबर में गेहूं बाजरा व चीनी का किया जाएगा वितरण

पात्र राशन कार्ड धारकों को सितंबर में पूर्व की भांति गेहूं व चीनी तथा अक्टूबर में गेहूं, बाजरा…

पूरी खबर पढ़ें →
चैनपुर के डीहभुजैना में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, सड़क पर जमा पानी बना मुसीबत
Kaimur (Bhabua)22 Sep

चैनपुर के डीहभुजैना में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, सड़क पर जमा पानी बना मुसीबत

चैनपुर/कैमूर। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना पंचायत के ग्राम डीहभुजैना में वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण इन दिनों जलजमाव…

पूरी खबर पढ़ें →
आईटीआई में छात्र सहयोग शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर
Kaimur (Bhabua)22 Sep

आईटीआई में छात्र सहयोग शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

आईटीआई में छात्र सहयोग शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर भभुआ/कैमूर। जिलाधिकारी एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!