Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ के गांव फतेहपुर बिश्नोई में राजकीय इंटर कॉलेज की उठी मांग, उपजिलाधिकारी को दिया प्रार्थना-पत्र

22 Sep 2026, 12:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260921 1139285312
कांठ में उपजिलाधिकारी के समक्ष राजकीय इंटर कॉलेज की मांग रखते फत्तेहपुर बिश्नोई के बच्चे व ग्रामीण।

कांठ तहसील क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव फतेहपुर बिश्नोई में बच्चों की पढ़ाई का सफर आठवीं के बाद मुश्किल हो जाता है। गांव में जूनियर हाईस्कूल के बाद आगे की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। राजकीय इंटर कॉलेज की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीण और बच्चे कांठ तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी को प्रार्थना-पत्र सौंपा।

 

प्रार्थना-पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत की आबादी पांच हजार से अधिक है। गांव में कक्षा छह से आठ तक करीब 800 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। आसपास के करीब आठ गांवों को मिलाकर विद्यार्थियों की संख्या लगभग 1300 से 1500 तक है। दूरी और आर्थिक परेशानी के कारण कक्षा आठ के बाद कई विद्यार्थी, विशेषकर बालिकाएं, आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाती हैं। ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र के अनुसार, जूनियर हाईस्कूल के नाम दर्ज भूमि खाली है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि राजकीय इंटर कॉलेज के भवन के लिए उपयुक्त है। गांव के कई किलोमीटर के दायरे में कोई अन्य राजकीय इंटर कॉलेज नहीं होने की बात भी प्रार्थना-पत्र में कही गई है।

 

ग्रामीणों ने एनएमएमएस छात्रवृत्ति का मुद्दा भी उठाते हुए बताया कि कॉलेज की सुविधा नहीं होने के कारण चयनित कई छात्र इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने गांव में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना कराने की मांग की। प्रार्थना-पत्र पर विक्रांत, आरुषि, दयानंद, कनक, अक्षत, यशी, समरपाल सिंह, अंश, वंशिका, शंकर लाल, अक्षय, कंचन, सत्तार अहमद, नितिन, अंशिका, गीता, पलक, रुमा, कुन्ता देवी, प्रीति, किरन, संगीता, संतोष, ध्यान सिंह, रामवती, ओमप्रकाश आदि के हस्ताक्षर थे। इस मामले में कांठ की उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने ग्रामीणों और बच्चों को आश्वासन दिया है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बृजमनगंज में ‘सेवा सेतु अभियान’ के जरिए जनसंवाद, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे मुख्य अतिथि
Mahrajganj22 Sep

बृजमनगंज में ‘सेवा सेतु अभियान’ के जरिए जनसंवाद, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे मुख्य अतिथि

बृजमनगंज में ‘सेवा सेतु अभियान’ के जरिए जनसंवाद, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे मुख्य अतिथि बृजमनगंज/ महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
अस्पताल में मरीजों संग बांटी खुशियां: प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष की बिटिया का जन्मदिन बना मिसाल
Sonbhadra22 Sep

अस्पताल में मरीजों संग बांटी खुशियां: प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष की बिटिया का जन्मदिन बना मिसाल

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर मुस्कान और स्टाफ ने माला पहनाकर दिया आशीर्वाद, मरीजों को बांटे फल और मिठाई…

पूरी खबर पढ़ें →
भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में सोमवार से तीन दिवसीय 17वें विश्व शांति फोरम 2026 का हुआ भव्य आगाज
Mahrajganj22 Sep

भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में सोमवार से तीन दिवसीय 17वें विश्व शांति फोरम 2026 का हुआ भव्य आगाज

लुम्बिनी में गूंजा विश्व शांति का संदेश, 17वें विश्व शांति फोरम का आगाज दुनिया के अलग-अलग देशों से…

पूरी खबर पढ़ें →
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने सेवाएं दी
Durg22 Sep

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने सेवाएं दी

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!