Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

पुलिस की इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर से मुठभेड़,इनामी बदमाश मनीष लोधी एवं उसका साथी आशीष साहू घायल, दो देशी कट्टे व 05 खाली राउंड बरामद

23 Sep 2026, 01:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस की इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर से मुठभेड़,इनामी बदमाश मनीष लोधी एवं उसका साथी आशीष साहू घायल, दो देशी कट्टे व 05 खाली राउंड बरामद - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बड़ा एवं विनायका क्षेत्र में जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी तथा ₹30,000 के इनामी बदमाश मनीष लोधी की गिरफ्तारी हेतु सागर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.26 को दरमियानी करीबन 3 बजे पुलिस टीम द्वारा बदमाश की धरपकड़ के दौरान उसका पुलिस टीम से सामना नोनिया सेसई रोड घाटी थाना मालथौन क्षेत्र पर हो गया।

पुलिस के अनुसार, मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें मनीष लोधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं, गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करते हुए भाग रहे आशीष साहू भी घायल हुआ है।

पुलिस टीम द्वारा मौके से आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे, 05 राउंड कारतूस तथा एक बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है। दोनों घायल आरोपियों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

मामले में घटनास्थल की आवश्यक कार्रवाई, हथियार एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन तथा घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई एवं विस्तृत विवेचना जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नागदा में नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश सेवा संकल्प।
Ujjain24 Sep

नागदा में नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश सेवा संकल्प।

नागदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जल…

पूरी खबर पढ़ें →
नागदा-खाचरौद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उज्जैन पहुंचकर मनाया चेतन प्रेमनारायण यादव का जन्मदिन केक काटकर दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में युवा व कार्यकर्ता रहे मौजूद
Ujjain24 Sep

नागदा-खाचरौद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उज्जैन पहुंचकर मनाया चेतन प्रेमनारायण यादव का जन्मदिन केक काटकर दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में युवा व कार्यकर्ता रहे मौजूद

नागदा। नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उज्जैन पहुंचकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव…

पूरी खबर पढ़ें →
गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में लापरवाही पर तीन जिलों के बीएमओ पर विभागीय जांच
Agar-Malwa24 Sep

गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में लापरवाही पर तीन जिलों के बीएमओ पर विभागीय जांच

उज्जैन, 23 सितंबर। अनमोल पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन में लापरवाही और समय पर जानकारी अपडेट…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना कठेला समय माता पुलिस द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar24 Sep

थाना कठेला समय माता पुलिस द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ० अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!