Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर दुद्धी में भव्य काव्य संध्या 25 को

23 Sep 2026, 07:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर दुद्धी में भव्य काव्य संध्या 25 को - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर दुद्धी में भव्य काव्य संध्या 25 को
होटल ग्रीन स्टार में रात आठ बजे से सजेगी काव्य की महफिल, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज होंगे मुख्य अतिथि
दुद्धी (सोनभद्र)। अंत्योदय के प्रणेता एवं महान दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी के तत्वावधान में 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन होटल ग्रीन स्टार में रात्रि आठ बजे से होगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

काव्य संध्या में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं डॉ.

संतोष सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व वैदिक सनातन न्यास, वाराणसी एवं प्रबंध संपादक संपन्न भारत राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र, वाराणसी तथा डॉ. सुमन राव, प्रधान संपादक संपन्न भारत राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र, वाराणसी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगी।

कार्यक्रम में आमंत्रित कवि-कवयित्रियों द्वारा विभिन्न रसों एवं समसामयिक विषयों पर काव्य पाठ किया जाएगा। काव्य संध्या में डॉ.

लखन राम जंगली, कौशल्या कुमारी, कौस्तुभ राज यादव, यथार्थ विष्णु, सोमेश चंद्र पीयूष, धर्मराज ठाकुर, अमन भदौरिया, आकाश अगम सहित अन्य कवि-कवयित्री अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी द्वारा किया जा रहा है।

मंच के अध्यक्ष डॉ. लवकुश प्रजापति एवं महामंत्री जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी हैं।

संरक्षक के रूप में कमलेश मोहन, नगर पंचायत चेयरमैन दुद्धी, तथा एडवोकेट नंदलाल अग्रहरि हैं। उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, मनोज सिंह उर्फ बबलू एवं डॉ.

विनय कुमार श्रीवास्तव, मंत्री विंध्यवासिनी प्रसाद गुप्त तथा कोषाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गुप्त हैं।

मंच के सम्मानित सदस्यों में उपेंद्र कुमार तिवारी, पत्रकार एडवोकेट जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल, डॉ. हर्षवर्धन प्रजापति, डॉ.

केके चौरसिया, एडवोकेट उमेश चंद गुप्त, एडवोकेट जवाहर लाल अग्रहरि, एडवोकेट शिवशंकर प्रसाद गुप्त, डॉ. जयवर्धन कुमार, संतोष जायसवाल, डॉ.

वीर अभिमन्यु सिंह (मनु जी), एडवोकेट प्रेमचंद यादव, डॉ. राज बहादुर सिंह, निरंजन जायसवाल, राकेश कुमार आजाद, एडवोकेट विष्णुकांत तिवारी, भोलानाथ गुप्त, एडवोकेट अजय धनेन्द्र जायसवाल, उमाशंकर प्रजापति, सत्यव्रत प्रजापति, रितु सोनी एवं श्वेता सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं।

आयोजकों ने नगर क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों, गणमान्य नागरिकों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर भव्य काव्य संध्या का आनंद उठाने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण
Ghazipur23 Sep

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण

गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का किया गया शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल की उपस्थिति में जनपद में हुआआयोजन
रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू
Sant Kabir Nagar23 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू

संतकबीर नगर/उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक द्वारा धनघटा क्षेत्र के विकासखंड पौली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
बहराइच जिला के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मझगवां के प्रमोद पाल का बेटा सचिन पाल उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई है।
Bahraich23 Sep

बहराइच जिला के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मझगवां के प्रमोद पाल का बेटा सचिन पाल उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई है।

ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद के दूरभाष मोo 9455746861 के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मझगवां प्रमोद पाल…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर व्यापारियों में असंतोष
Sonbhadra23 Sep

यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर व्यापारियों में असंतोष

यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर व्यापारियों में असंतोष प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 0.4…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या वक्फ बोर्ड बहुबेगम मकबरा की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों से बेचने का पर्दाफाश, मुतवल्ली की खामोशी पर उठे सवाल*
Ayodhya23 Sep

*अयोध्या वक्फ बोर्ड बहुबेगम मकबरा की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों से बेचने का पर्दाफाश, मुतवल्ली की खामोशी पर उठे सवाल*

अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में वक्फ बहुबेगम मकबरा की कीमती संपत्ति को फर्जी कागजात तैयार कर बेचने और खरीदने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!